अमिताभ बच्चन की 'झुंड' देखकर रोने लगे आमिर खान, बार-बार पोंछे आंसू, वीडियो वायरल

बच्चन की झुंड देखकर रोने लगे, आमिर खान, अमिताभ बच्चन की

मुंबई, 2 मार्च: अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले एक स्पेशल स्क्रीनिंग में आमिर खान ने फिल्म की टीम के साथ 'झुंड' देखी है। आमिर खान को ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई है। फिल्म खत्म होने के बाद आमिर खान की आंखों में आंसू आ गए और वो शर्ट से आंसू पोंछते दिखे। उन्होंने इस फिल्म अमिताभ बच्चन की सबसे बढ़िया फिल्मों में से एक कहा है।

Recommended Video

    Jhund: Amitabh khan की Jhund देखने के बाद भावुक हुए Amir Khan| वनइंडिया हिंदी
    डायरेक्टर के साथ देखी फिल्म

    डायरेक्टर के साथ देखी फिल्म

    टी-सीरीज ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक निजी स्क्रीनिंग में 'झुंड' देखने के बाद आमिर खान की आंखों में आंसू दिख रहे हैं। झुंड के निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले और निर्माता भूषण कुमार के साथ बात करते हुए आमिर ने कहा कि ये फिल्म शानदार है। आमिर ने झुंड को अभिनेता अमिताभ बच्चन की सबसे बढ़िया फिल्मों में से एक कहा है। आमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में काम करने वाले दूसरे कलाकारों की भी आमिर ने जमकर तारीफ की है।

    सबने कमाल का काम किया है: आमिर

    सबने कमाल का काम किया है: आमिर

    झुंड सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को एक फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने विजय बरसे की भूमिका निभाई है। फिल्म पूरी होने पर आमिर ने कहा- 'माय गॉड, बहुत ही बेहतरीन फिल्म है। आमिर ने अपनी टी-शर्ट की आस्तीन से आंसू पोंछते हुए फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में जिस तरह से भारत की लड़कियों और लड़कों की भावनाओं को कैद किया है, वह अविश्वसनीय है।

    अमिताभ बच्चन ने कमाल का काम किया है

    आमिर ने अमिताभ बच्चन के बारे में बोलते हुए कहा, उन्होंने क्या गजब काम किया है। यह उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। उनकी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक। बता दें कि झुंड को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, राज हिरेमठ, सविता राज हिरेमठ, मंजुले, गार्गी कुलकर्णी और मीनू अरोड़ा ने टी-सीरीज, तांडव फिल्म्स एंटरटेनमेंट और आटपत के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म 4 मार्च को रिलीज होने वाली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+