पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी औरत के प्यार में डूबने लगे थे आमिर खान, क्या बीवी को दिया धोखा? हुई थी ऐसी हालत
Aamir Khan: आमिर खान फिल्म 'लगान' की शूटिंग कर रहे थे और किरण राव उस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहीं थीं। आमिर पहले से शादीशुदा थे लेकिन किरण राव के चार्म में वो ऐसे गिरफ्तार हुए कि अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के लिए भी राजी हो गए थे।
रीना दत्ता को मिली थी इतनी एलिमनी
हालांकि आमिर खान को पहली पत्नी रीना दत्ता को तलाक देना काफी महंगा पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता को बतौर एलिमनी 50 करोड़ रुपये दिए थे।

आमिर खान और रीना दत्ता का तलाक
-आमिर खान और रीना दत्ता का तलाक साल 2002 में हुआ था और इसे उस वक्त का सबसे महंगा तलाक माना गया था। रीना से उनका 16 साल पुराना रिश्ता टूट गया था। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की थी।
-आमिर खान और रीना दत्ता ने लव मैरिज की थी। दोनों के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे लेकिन आमिर और रीना एक-दूसरे के बिना नहीं रह पा रहे थे। ऐसे में दोनों ने पैरेंट्स की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी।
-शादी के कुछ सालों बाद रीना दत्ता और आमिर खान के बीच दरार की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। इस दरार की वजह बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को माना जा रहा था। आमिर और प्रीति जिंटा उस वक्त फिल्म 'दिल चाहता है' में साथ काम कर रहे थे और उसी दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे थे।
आमिर खान और किरण राव का रिश्ता
-कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्रीति जिंटा के चलते ही रीना दत्ता अपने पति आमिर खान से अलग रहने लगीं थीं। वहीं इस तरह की खबरों से प्रीति जिंटा घबरा गई थीं और उन्होंने आमिर खान के साथ अपने अफेयर की बात को सिरे खारिज कर दिया था।
-इसके बाद आमिर और रीना के बीच सब ठीक हो गया था लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही आमिर खान का नाम किरण राव के साथ जोड़ा जाने लगा था।
-वहीं किरण राव के साथ आमिर ने अपने रिश्ते को लोगों से नहीं छुपाया और उनसे शादी करने का फैसला भी कर लिया था।
-रीना को आमिर के इस फैसले से काफी बड़ा धक्का लगा था लेकिन वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पाई थीं। आखिरकार उन्होंने अपने बच्चों के बारे में सोचते हुए आमिर खान को तलाक दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications