Aamir Khan की दोनों एक्स वाइफ एकसाथ हुईं एकसाथ स्पॉट, बॉन्डिंग देख फैंस बोले- ' ये कैसी सौतन है'

Aamir Khan Ex Wife Together: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भले ही अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। लेकिन इसके बावजूद वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उनकी दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता को साथ में स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

एकसाथ दिखीं आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ
दरअसल आमिर खान के भाई मंसूर खान की बुक वन: द स्टोरी ऑफ द अल्टीमेट मिथ का लॉन्च इवेंट था। इस दौरान उनकी दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता को साथ में देखा गया। इवेंट में दोनों एकसाथ हंसती हुई नजर आईं। इतना ही नहीं उन्होंने पैपराजी को भी जमकर पोज दिए। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

Aamir Khan

बॉन्ड देख फैंस हुए खुश
दोनों के लुक की बात करें तो रीना दत्ता ब्लू एंड व्हाइट लाइन्स वाली ड्रेस पहने नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर ईयररिंग्स पहने हुए थे जो कि बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वहीं किरण राव सी ग्रीन कलर के आउटफिट के साथ ब्लू जैकेट पहने दिखीं। दोनों अपने इस सिंपल अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोरी। सोशल मीडिया पर फिलहाल दोनों का बेहतरीन बॉन्ड देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आमिर खान ने की दो शादी
आमिर ने 18 अप्रैल 1986 को रीना दत्ता से शादी की। वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटे का नाम जुनैद और बेटी का नाम इरा है। 16 साल साथ रहने के बाद साल 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया था। 28 दिसंबर 2005 को आमिर खान ने किरण राव से शादी की। लेकिन जुलाई 2021 में, इस कपल ने तलाक का ऐलान किया था। हालांकि आमिर खान आज भी अपनी दोनों पत्नियों के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+