National Film Awards: 'कांतारा' एक्टर ऋषभ शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
National Film Award: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं की घोषणा की है। इस कड़ी में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ब्लॉकबस्टर कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्ट ने जीता है।
बताते चलें कि 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोर्ड द्वारा प्रमाणित फिल्मों को मान्यता दी जाती है। प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के विजेताओं सहित विजेताओं को अक्टूबर 2024 में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

देखें फिल्म फेस्टिवल के लिए अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट
- बेस्ट एक्टर के लिए कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी को अवॉर्ड मिला है।
- वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड तिरुचित्राम्बलम के लिए नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस के लिए मानसी पारेख को मिला है।
- बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड कांतारा को मिला है।
- बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का अवॉर्ड नीना गुप्ता को ऊंचाई के लिए मिला है।
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड पवन राज मल्होत्रा को हरियाणवी फिल्म फौजा के लिए मिला है।
- बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड अट्टम को मिला है।
- बेस्ट निर्देशक के लिए सूरज बड़जात्या (ऊंचाई) को अवॉर्ड से नवाजा गया है।
- बेस्ट हिंदी मूवी: गुलमोहर को मिला है।
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए मोनो नो अवेयर को अवॉर्ड दिया गया है।
- बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड : विशाल शेखर के लिए
- बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी के लिए केजीएफ 2 को चुना गया है।
- बेस्ट तमिल मूवी के लिए पोंनियन सेल्वन 1 को अवॉर्ड दिया गया है।
- बेस्ट मराठी मूवी : वाल्वी
- बेस्ट तेलुगु मूवी : कार्तिकेय 2 के लिए
- बेस्ट कन्नड़ मूवी : केजीएफ 2
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर : ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम
- बेस्ट स्क्रिप्ट अवॉर्ड : मोनो नो अवेयर
- बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर : ब्रह्मास्त्र के लिए अरिजीत सिंह
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर : बॉम्बे जयश्री साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009 मलयालम फिल्म
- बेस्ट स्पेशल इफेक्ट : ब्रह्मास्त्र
- बेस्ट साउंड डिजाइन: पोंनियन सेल्वन एक
- बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट : मल्लिकापुरम, मलयालम फिल्म श्रीपत
पिछले साल के 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट, कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी शीर्ष विजेताओं में शामिल थे। रॉकेट्री:द नांबी इफेक्ट को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का खिताब दिया गया, जबकि एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने छह पुरस्कार जीते।












Click it and Unblock the Notifications