70th Filmfare Awards 2025: अहमदाबाद में आज दिखेगा बॉलीवुड का जलवा, शाहरुख खान 17 साल बाद करेंगे होस्टिंग
70th Filmfare Awards 2025: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का शानदार आयोजन इस बार गुजरात के अहमदाबाद में होने जा रहा है। आज यानी 11 अक्टूबर 2025 (शनिवार) शाम को EKA एरेना स्टेडियम में सितारों का मेला सजेगा, जहां देशभर की निगाहें इस भव्य समारोह पर टिकी होंगी।
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 का आज हो रहा आयोजन
आज शाम 7:30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी और सबसे खास बात ये है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पूरे 17 साल बाद इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो की मेजबानी करते नजर आएंगे।

5 से लेकर 50 हजार रुपए में बिक रही हैं टिकटें
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दर्शकों की भारी उत्सुकता देखी जा रही है। शो की टिकटें 5,000 से लेकर 50,000 रुपए तक के दामों में बेची जा रही हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहले ही अहमदाबाद पहुंच चुके हैं, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह फिल्मी रंग में रंग गया है।
फिल्म 'लापता लेडीज' ने बनाया नया रिकॉर्ड
-गत 28 सितंबर 2025 को जारी हुई फिल्मफेयर नॉमिनेशन लिस्ट 2025 में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा किरण राव निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज'की हुई। इस फिल्म ने कुल 24 नॉमिनेशन हासिल कर फिल्मफेयर के 70 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।
-इससे पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' के नाम था, जिसने 23 नॉमिनेशन हासिल किए थे। अगर 'लापता लेडीज' 13 से ज्यादा ट्रॉफी जीतने में सफल होती है, तो ये 'गली बॉय' के अब तक के सबसे ज्यादा 12 अवॉर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।
-इस साल बेस्ट फिल्म कैटेगरी में मुकाबला बेहद दिलचस्प है। फिल्म 'स्त्री 2' को 8 नॉमिनेशन मिले हैं, जबकि 'भूल भुलैया 3' को 5 नॉमिनेशन हासिल हुए हैं।
धमाकेदार परफॉर्मेंस से सजेगा मंच
हर साल की तरह इस बार भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का मंच ग्लैमर और एनर्जी से भरपूर रहेगा। दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज देने के लिए कई स्टार्स लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी,कृति सेनन इन सभी कलाकारों की जोड़ी इस शाम को यादगार बनाने वाली है।
भोजपुरी सितारों की भी अवॉर्ड शो में हुई एंट्री
इस बार का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स केवल बॉलीवुड तक सीमित नहीं रहेगा। पहली बार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। पवन सिंह और रवि किशन जैसे लोकप्रिय कलाकारों को नॉमिनेशन लिस्ट में जगह मिली है, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए एक बड़ा सम्मान है।
17 साल बाद शो को शाहरुख खान होस्ट करेंगे
-अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की रात कौन-कौन सी फिल्में और सितारे अपने नाम ट्रॉफी करेंगे। अहमदाबाद की धरती पर आज ग्लैमर, टैलेंट और जश्न का संगम देखने को मिलेगा। इस बार इस अवॉर्ड शो के शाहरुख खान होस्ट करेंगे।
-फिल्मफेयर 2025 सिर्फ एक अवॉर्ड सेरेमनी नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की प्रतिभा और रचनात्मकता का सबसे बड़ा उत्सव बनने जा रहा है।
विजेताओं को मिलती है 5 किलो की 'द ब्लैक लेडी'
-फिल्मफेयर अवॉर्ड की ट्रॉफी एक महिला की है, जिसके दोनों हाथ ऊपर होते हैं। इसे आम तौर पर 'द ब्लैक लेडी' कहा जाता है। इस ट्रॉफी को टाइम्स ऑफ इंडिया के आर्ट डायरेक्टर वॉल्टर लैंघामेर के सुपरविजन में एन जी पंसारे ने बनाया था।
- ये ट्रॉफी कांस्य (ब्रॉन्ज) की होती है। 46.5 सेंटीमीटर ऊंचाई वाली इस ट्रॉफी का वजन 5 किलो होता है। फिल्मफेयर अवॉर्ड के 25 साल पूरे होने पर सभी विजेताओं को ब्रॉन्ज की बजाए चांदी की ट्रॉफी दी गई थी। वहीं फिल्मफेयर अवॉर्ड के 50 साल पूरे होने यानी गोल्डन जुबली पर विजेताओं को असली सोने की ट्रॉफी दी गई थी।
फिल्मफेयर अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट
बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड (फीमेल)
श्रद्धा कपूर (स्त्री 2)
कृति सेनन (तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया)
तब्बू (क्रू)
आलिया भट्ट (जिगरा)
यामी गौतम (आर्टिकल 370)
करीना कपूर खान (क्रू)
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल)
अक्षय कुमार (सरफिरा)
कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
अजय देवगन (मैदान)
अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक)
राजकुमार राव (स्त्री 2)
ऋतिक रोशन (फाइटर)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल
राघव जुयाल (किल)
आर माधवन (शैतान)
रवि किशन (लापता लेडीज)
परेश रावल (सरफिरा)
पंकज त्रिपाठी (स्त्री 2)
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल
प्रियामणि (आर्टिकल 370)
जानकी बोदीवाला (शैतान)
अहिल्या बमरू (आई वॉन्ट टू टॉक)
माधुरी दीक्षित (भूल भुलैया 3)
छाया कदम (लापता लेडीज)
बेस्ट फिल्म
लापता लेडीज
भूल भुलैया 3
स्त्री 2
आर्टिकल 370
किल
बेस्ट डायरेक्टर
निखिल नागेश भट्ट (किल)
अनीस बज्मी (भूल भुलैया 3)
अमर कौशिक (स्त्री 2)
किरण राव (लापता लेडीज)
आदित्य सुहास जंभाले (आर्टिकल 370)
बेस्ट प्ले बैक सिंगर (मेल)
सोनू निगम (मेरे ढोलना- भूल भुलैया 3)
करण औजला (तौबा तौबा- बैड न्यूज)
जावेद अली (मिर्जा- मैदान)
पवन सिंह (आई नहीं- स्त्री 2)
अरिजीत सिंह (सजनी- लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)
श्रेया घोषाल (धीमे धीमे- लापता लेडीज)
रेखा भारद्वाज (निकट- किल)
अनुमिता नदेसन (तेनु संग रखना- जिगरा)
शिल्पा राव (इश्क जैसा कुछ- फाइटर)
मधुबंती बागची (आज की रात- स्त्री 2)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (तनिष्क बागची, सचिन-जिगर, मित्राज)
लापता लेडीज (राम संपत)
बैड न्यूज (प्रेम और हरदीप, रोचक कोहली, लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस, विशाल मिश्रा, करण औजला और अभिजीत श्रीवास्तव)
स्त्री 2 (सचिन-जिगर)
मैदान (ए आर रहमान)
भूल भुलैया 3 (प्रीतम)
बेस्ट डायलॉग
कुणाल खेमू (माडगांव एक्सप्रेस)
स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
निरेन भट्ट (स्त्री 2)
रितेश शाह (आई वांट टू टॉक) और (मैदान)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर
राम संपथ (लापता लेडीज)
केतन सोधा (द बकिंघम मर्डर्स) और (किल)
एआर रहमान (मैदान)
डेनियल बी. जॉर्ज (मेरी क्रिसमस)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)
द बकिंघम मर्डर्स (हंसल मेहता)
मैदान (अमित रविंद्रनाथ शर्मा)
लापता लेडीज (किरण राव)
मेरी क्रिसमस (श्रीराम राघवन)
आई वांट टू टॉक (सुजीत सरकार)
फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी का इतिहास
-फिल्मफेयर अवॉर्ड की शुरुआत साल 1954 में हुई थी, जब महज 5 कैटेगरीज में अवॉर्ड बांटे गए थे। मीना कुमारी फिल्म 'बैजू बावरा' के लिए फिल्मफेयर जीतने वाली पहली एक्ट्रेस रही थीं। वहीं सबसे ज्यादा 8-8 बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड शाहरुख खान और दिलीप कुमार के पास है।
-ये सेरेमनी कई बार विवादों का कारण भी बनी है। ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में बताया है कि उन्होंने पहली फिल्म 'बॉबी' के लिए 30 हजार रुपए में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड खरीदा था, जबकि उस साल 'जंजीर' के लिए अमिताभ बच्चन भी दावेदार थे।












Click it and Unblock the Notifications