ये हैं देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में, कमाई जान उड़ेंगे होश
Top 5 Highest Grossing Movies: बॉलीवुड और साउथ की कई ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर कई रिकॉर्ड दर्ज करवा चुकी हैं। कई फिल्में तो देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज भी बनी हैं। इन मूवीज में कुछ बिग बजट की शानदार फिल्मों के नाम शामिल है। इन फिल्मों में कई बड़े-बड़े एक्टरों ने काम किया है।
आइए आपको बताते हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

दंगल
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान नजर आए थे। उनके साथ इस फिल्म में फातिमा सना शेख, साक्षी तंवर और जायरा वसीम ने काम किया था। कमाई के मामले में आजतक इस फिल्म का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। इस हिंदी फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस मिलाकर कुल 2200 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन
तेलुगू फिल्म 'बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन' ने भी बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई की थी। ये फिल्म कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर है। ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस मिलाकर 1810 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली हैं।
आरआरआर
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने भी बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई की थी। ये फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे। ये मूवी साल 2022 में रिलीज हुई थी।
केजीएफ चैप्टर 2
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस में 1250 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी।
जवान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म है 'जवान' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आई थीं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1159 करोड़ रुपये कमाई की है।












Click it and Unblock the Notifications