5 भोजपुरी वायरल गानें जिन्होंने मिनटों में मचाया 'गदर', बनती हैं सबसे ज्यादा रील्स, बॉलीवुड भी हुआ फेल
Bhojpuri Viral Songs and Singers: भोजपुरी गानों और फिल्मों की पॉपुलैरिटी अब केवल उत्तर भारत तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि देश के हर कोने में इसकी धुनें सुनाई देती हैं। चाहे शादी समारोह हो या सोशल मीडिया का ट्रेंडिंग सेक्शन, भोजपुरी गानों की दीवानगी हर जगह साफ नजर आती है।
भोजपुरी गानों पर बने रील्स और शॉर्ट वीडियोज
खासकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भोजपुरी गानों पर बने रील्स और शॉर्ट वीडियोज की बाढ़ सी आ गई है। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और मनोज तिवारी जैसे कलाकार अब सिर्फ स्टार नहीं बल्कि ट्रेंडसेटर बन चुके हैं।

भोजपुरी गानों ने बॉलीवुड को पीछे छोड़ा
-इन सभी भोजपुरी स्टार्स के गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। दिलचस्प बात ये है कि जहां बॉलीवुड सितारों का फैन बेस कहीं ज्यादा है, वहीं रील्स बनाने के मामले में भोजपुरी गानों ने बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ दिया है।
-भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री लगातार ग्रो कर रही है और सोशल मीडिया पर इसकी धुन और भी ज्यादा सुनाई दे रही है। अब ये कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी सिंगर्स के गानों ने रील्स की दुनिया में एक अलग पहचान बना ली है। ये गाने सिर्फ ट्रेंड नहीं बनते, बल्कि लोगों के दिलों में बस जाते हैं।
आइए जानें उन टॉप भोजपुरी सिंगर्स और गानों के बारे में, जिन पर अब तक सबसे ज्यादा रील्स बनाए गए हैं-
1. अरविंद अकेला 'कल्लू' - 'लगाई देई चोलिया के हुक राजा जी'
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अरविंद अकेला 'कल्लू' का नाम तेजी से उभरा है। उनका सुपरहिट गाना 'लगाई देई चोलिया के हुक राजा जी' आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। साल 2004 में रिलीज हुए इस गाने पर आज भी हजारों रील्स बन रही हैं।
2. खेसारी लाल यादव - 'नथुनिया'
भोजपुरी सिनेमा के सबसे चर्चित नामों में से एक खेसारी लाल यादव के गाने 'नथुनिया' ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त तहलका मचाया है। प्रियंका सिंह के साथ गाए इस गाने की धुन और बीट्स इतनी मजेदार हैं कि इस पर लगातार रील्स बन रही हैं।
3. खेसारी लाल यादव और नमृता मल्ला - 'दो घूंट'
एक और हिट गाना 'दो घूंट' में खेसारी लाल यादव और नमृता मल्ला की जोड़ी ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। दोनों की केमिस्ट्री और गाने की हॉटनेस ने इसे इंस्टाग्राम पर सुपरहिट बना दिया है। आज भी ये गाना खूब ट्रेंड करता है।
4. पवन सिंह - 'पुदीना ए हसीना 2.0'
पवन सिंह के गाने हमेशा ही फैंस के बीच खास जगह बनाते हैं। उनका गाना 'पुदीना ए हसीना 2.0' जिसे शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया गया है, सोशल मीडिया पर आज भी उतना ही लोकप्रिय है जितना रिलीज के वक्त था। इस गाने की बीट्स और वीडियो स्टाइल लोगों को खूब पसंद आती है।
5. मनोज तिवारी - 'हिंद के सितारा'
मनोज तिवारी न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि उनकी गायकी भी दिल को छू जाती है। फेमस वेब सीरीज 'पंचायत 3' में इस्तेमाल हुआ उनका गाना 'हिंद के सितारा' एक भावुक सोहर है, जिसने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस गाने पर भी सोशल मीडिया पर ढेरों रील्स बनाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications