Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजू श्रीवास्तव की मौत के 3 महीने बाद बेटी अंतरा ने बताई ये बड़ी बात, आखिरी दिनों में पापा की हालत की बयां

Raju Srivastav Daughter: दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने पापा की मौत के तीन महीन बाद मीडिया के सामने कई बड़ी बातों का खुलासा किया है। साथ ही पाप के आखिरी पलों के बारे में भी लोगों को बताया है।

raju srivastava

Raju Srivastav Daughter: साल 2022 के 21 सितंबर को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपने जुमलों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले राजू श्रीवास्तव ने कई दिनों तक अस्पताल में जंग लड़ने के बाद मौत को गले लगा लिया था। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। उनके अचानक चले जाने के सदमें से अभी तक न केवल उनका परिवार बल्कि आम लोग और सेलेब्स भी उभर नहीं पाए हैं। राजू श्रीवास्तव की मौत के करीब 3 महीने के बाद पहली बार उनकी बेटी ने मीडिया के सामने खुलकर बातचीत की है। दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पिता के बारे में ढेर सारी बातें बताईं। अंतरा ने पापा राजू श्रीवास्तव के आखिरी दिनों को याद कर इमोशनल होते हुए कई बातों को लोगों के सामने रखा।

'पापा की हार्ट अटैक की खबर अफवाह लगी थी'

'पापा की हार्ट अटैक की खबर अफवाह लगी थी'

दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया- मुझे अपने पिता के हार्ट अटैक की खबरें अफवाह लग रही थीं। मुझे गत 10 अगस्त 2022 को ही पापा के हार्ट अटैक की खबर मिल गई थी लेकिन मुझे लग रहा था कि कोई कंफ्यूजन हो रहा है क्योंकि मेरे चाचा काजू श्रीवास्तव पहले से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे।

चाचा काजू पहले से ही अस्पताल में भर्ती थे

चाचा काजू पहले से ही अस्पताल में भर्ती थे

अंतरा ने आगे बताया- चाचा काजू पहले से ही अस्पलात में भर्ती थे। पापा अक्सर वहां उनका हालचाल पूछने के लिए जाते रहते थे। 10 अगस्त को चाचा का ऑपरेशन भी होने वाला था। इसलिए मुझे लगा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। यह सब अफवाह है। शायद लोगों को कुछ कंफ्यूजन हो गया है।

पापा की खबर मिलते ही हम दिल्ली आ गए

पापा की खबर मिलते ही हम दिल्ली आ गए

अंतरा ने इंटरव्यू में आगे बताया- मम्मी को भी पापा के हार्ट अटैक की खबर अफवाह लग रही थी। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह जिम में एक्सरसाइज करते समय बेहोश हो गए हैं। हमें पता चला कि पापा जिम में ट्रेडमील पर वॉक कर रहे थे और अतानक बेहोश हो गए थे। मैं, मम्मी और भाई उस समय मुंबई में थे। पापा की खबर मिलते ही हम तुरंत दिल्ली आ गए। पाप के साथ ये हादसा 10 अगस्त को हुआ था। उसके बाद 14 अगस्त को चाचा को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया।

अंतरा को याद आए पिता के आखिरी दिन

अंतरा श्रीवास्तव अपने पिता के आखिरी दिनों को याद कर भावुक हो गई थीं। उन्होंने इंटरव्यू में बताया- जिंदगी कभी नहीं बताती कि यह आपका आखिरी दिन होने वाला है। पापा सिर्फ 10 दिनों के लिए हमसे दूर दिल्ली गए थे। मेरे बर्थडे के एक दिन पहले ही उन्होंने लाफ्टर चैंपियन के एक एपिसोड के लिए शूट किया था। हमनें एक साथ मेरा बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। वह उस दिन बहुत ही खुश नजर आ रहे थे और हमेशा की तरह पार्टी में मौजूद सभी लोगों के खूब हंसा रहे थे।

जिम का कोई दोष नहीं है

जिम का कोई दोष नहीं है

अंतरा ने अपने पापा के बारे में कहा- पापा के हार्ट अटैक के लिए जिम को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। जिम में जो कुछ भी हुआ वह महज एक इत्तेफाक है। वह पहले से ही बीमार थे। उनके हार्ट में पहले से ही समस्या थी। ऐसे में जिम को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। पापा की हेल्थ पहले से ही ठीक नहीं थी। उसके ऊपर वह एक्सरसाइज कर रहे थे। शायद इसी वजह से उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी।

बॉलीवुड में काम करती हैं अंतरा श्रीवास्तव

आपको बता दें कि दिवंगत कॉमेडियन और एक्चर राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने वोडका डायरिज और पलटन जैसी फिल्मों में काम किया है। इन दिनों अंतरा बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्की कोचलिन और श्रेयस तलपड़े से साथ एक शॉर्ट फिल्म पर काम कर रही हैं। वहीं राजू श्रीवास्तव के बेटे आयुष्मान श्रीवास्तव एक सितार वादक हैं और पंडित निलाद्री कुमार से सीख रहे हैं। इसके अलावा आयुष्मान मशहूर सिंगर कैलाश खेर के बैंड के लिए भी परफॉर्म करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+