22 साल पहले अमिताभ बच्चन की इस 'हीरोइन' की प्लेन क्रैश में गई थी जान, पेट में था बच्चा, फिर सामने आया ऐसा सच

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में आज यानी 12 जून 2025 अहमदाबाद-लंदन उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। इस समय चारों तरफ इसी दुर्घटना की चर्चा हो रही है।

अहमदाबाद से लंदन जा रही विमान दुर्घटनाग्रस्त
वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा है कि अहमदाबाद से लंदन के गेटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट टेक ऑफ के 5 मिनट बाद ही क्रैश हो गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश को लेकर सबसे ज्यागा खबरें सर्च की जा रही हैं।

Ahmedabad Plane Crash

प्लेन क्रैश में एक्टर्स की मौत

आपको बता दें कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के भी कई एक्टर्स प्लेन क्रैश में अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रह चुकीं सौंदर्या की मौत भी प्लेन क्रैश में ही हुई थी।

अमिताभ बच्चन की हीरोइन सौंदर्सा की प्लेनक्रैश में हुई थी मौत

बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'सूर्यवंशम' में अमिताभ बच्चन के साथ 'राधा' की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत एक प्लेन क्रैश में ही हुई थी। कन्नड़ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रह चुकीं सौंदर्या ने कई हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम किया था। कहा गया था कि 17 अप्रैल 2004 को 31 वर्ष की उम्र में एक निजी विमान दुर्घटना में एक्ट्रेस का दुखद रूप से निधन हो गया था।

प्लेन क्रैश में एक्ट्रेस के साथ उनके भाई की भी गई थी जान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौंदर्या दुर्घटना के समय भारतीय जनता पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी के लिए करीमनगर में एक राजनीतिक अभियान कार्यक्रम के लिए जा रही थीं। इस दुर्घटना में एक्ट्रेस के भाई की भी मौत हो गई थी। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि दुर्घटना के समय सौंदर्या कथित तौर पर प्रेग्नेंट थीं और घटना के बाद एक्ट्रेस के परिवार को उनका शव भी बरामद नहीं हुआ था।

मौत के 22 साल बाद खुला ऐसा राज

-वहीं इस घटना के 22 साल बाद कुछ दिनों पहले ही न्यूज18 कन्नड़ की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के पास दर्ज शिकायत में ये दावा किया गया था कि सौंदर्या की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या थी, जो मोहन बाबू के साथ संपत्ति विवाद के कारण हुई थी।

-शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक्ट्रेस सौंदर्या और उसके भाई अमरनाथ ने शमशाबाद के जलपल्ली गांव में मोहन बाबू को 6 एकड़ जमीन बेचने से इनकार कर दिया था, जिससे दोनों के बीच दरार पैदा हो गई थी।

-न्यूज 18 कन्नड़ के अनुसार, शिकायतकर्ता ने मोहन बाबू पर भाई-बहन पर जमीन बेचने के लिए दबाव डालने और दुखद विमान दुर्घटना के बाद अवैध रूप से उस पर कब्जा करने का आरोप लगाया है, जिसके लिए कभी कोई निर्णायक कारण स्थापित नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+