घर पर लटका मिला 21 साल की बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा दे मजूमदार का शव, पुलिस जांच में जुटी
बंगाली एक्ट्रेस और मॉडल बिदिशा दे मजूमदार का लटका हुआ शव कोलकाता के नागेर बाजार इलाके के एक घर से बरामद किया गया है।
मुंबई, 26 मईः कुछ दिनों पहले ही बांग्ला टेलीविजन इंडस्ट्री की युवा एक्ट्रेस पल्लवी दे का शव उनके घर से बरामद किया गया था। अब उसके कुछ दिनों बाद ही एक और बंगाली एक्ट्रेस और मॉडल बिदिशा दे मजूमदार का लटका हुआ शव कोलकाता के नागेर बाजार इलाके के एक घर से बरामद किया गया है। उनके पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या थी या कुछ और। जानकारी के अनुसार बिदिशा उस फ्लैट में अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। पुलिस मौत के असली कारण का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

बॉयफ्रेंड के साथ एक ही घर में रहती थी बिदिशा
आपको बता दें कि बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा दे मजूमदार मूल रूप से एक मॉडल के रूप में फेमस थीं। उसने कोलकाता में मॉडलिंग का काफी काम किया हुआ था। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और अपनी ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं। हालांकि, पुलिस को अभी यह पता नहीं चल सका है कि उनकी निजी जिंदगी में कोई दिक्कत थी या नहीं। स्थानीय लोगों के अनुसार बिदिशा को कई दिनों से घर से बाहर निकलते नहीं देखा गया था। ऐसे में आसपास रहने वाले लोगों को उनकी चिंता होने लगी। गत बुधवार दोपहर को बिदिशा के पड़ोसियों ने उनको घर के बाहर से काफी आवाजें लगाईं। काफी देर तक चिल्लाने के बाद, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया क्योंकि बिदिशा अंदर से कोई जवाब नहीं दे रही थी। तभी पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो बिदिशा को फांसी पर लटका हुआ देखा। बिदिशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरजीकर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल पाएगा।
बॉयफ्रेंड से बात करेगी पुलिस
वहीं बिदिशा के रिश्तेदारों के मुताबिक, वह पिछले 5 साल से एक मॉडल के तौर पर काम कर रही थी। रिश्तेदारों ने बताया कि बिदिशा के बॉयफ्रेंड का नाम अनुभव बेरा है। वह कुछ महीने पहले नागेर बाजार में उसी घर में रहने लगा था जिसमें बिदाशा का लटका हुआ शव मिला है। वहीं बिदिशा के पड़ोसियों का कहना है कि बिदिशा का अनुभव से खूब झगड़ा होता था। दोनों के लड़ने की आवाजें बाहर तक आती थीं। आपको बता दें कि बिदिशा के बॉयफ्रेंड अनुभव पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के रहने वाले हैं जो पेशे से एक जिम ट्रेनर हैं। हालांकि जब पुलिस को बिदिशा का शव मिला था तब अनुभव घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस अनुभव से बात करने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि एक्ट्रेस पल्लवी की मौत के बाद उनके लिव-इन पार्टनर सग्निक की भूमिका पर सवाल उठे थे। उस घटना में पल्लवी के परिवार ने सागनिक पर हत्या का आरोप लगाया था। उस आरोप के सिलसिले में सागनिक को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि ऑटोप्सी रिपोर्ट में बताया गया है कि पल्लवी ने आत्महत्या की थी। वैसे अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बिदिशा ने आत्महत्या की है या फिर उनका मर्डर किया गया है।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications