Rhea Chakraborty ने लिखा- दर्द भरा साल रहा 2021, हंसना आसान नहीं था....

नई दिल्‍ली, 31 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती वर्ष 2021 में कई उतार-चढ़ावों से गुज़री । 2020 में अपने प्रेमी और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद रिया को ड्रग मामले में जेल तक हो गई थी। वहीं अब रिया चक्रवर्ती ने अपने इस्‍टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्‍ट लिखी है और अपने प्रशंसकों को नए साल की पूर्व संध्या की शुभकामनाएं दीं।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty ने नए साल पर शेयर की Imotional Post, कहा- दर्द भरा साल | वनइंडिया हिंदी
    rhea

    रिया ने लिखी साल की अंतिम पोस्‍ट
    रिया चक्रवर्ती अक्सर अपनी पोस्‍ट के माध्‍यम से अपने दिल की बात अपने फैंस से शेयर करती रहती हैं। रिया ने लिखा 2021 को अलविदा कहने के लिए तैयार हैं। रिया ने अपनी एक स्‍माइल करते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा "आप मुझे मुस्कुराते और हंसते हुए देखते हैं, यहां पहुंचना आसान नहीं था । हीलिंग से भरा एक वर्ष, दर्द से भरा एक साल।

    रिया चक्रवती ने लिखी ये बात
    रिया चक्रवर्ती ने आगे लिखा लेकिन यहां मैं मुस्कुरा रही हूं क्योंकि वास्तव में क्‍योंकि ये आपको तोड़ता नहीं वह आपको मजबूत बनाता है..! अपने प्रियजनों के साथ एक शानदार नव वर्ष की पूर्व संध्या, 2022 सभी के लिए प्‍यार और जीवन में नई रोशनी लेकर आए।

    रिया के प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला

    बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई स्थित घर बांद्रा में मृत पाए गए थे। दिल बेचारा अभिनेता 34 वर्ष की उम्र फांसी लगाकर जिंदगी खत्‍म कर ली थी। सुशांत तब रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। उनकी मौत को शुरू में मुंबई पुलिस, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आत्महत्या करार दिया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को आगे की जांच के लिए लाया गया था। रिया को सितंबर 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत केस से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने उसके भाई शोइक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया था। रिया ने लगभग एक महीना मुंबई की भायखला जेल में बिताया और अक्टूबर 2020 में न्यायिक हिरासत से रिहा हो गई। उसके भाई, शोइक भी कुछ समय बाद जमानत पर छूट गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+