Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

19 Minute 34 Second MMS के नए पार्ट से मचा बवाल, Link क्लिक तो नहीं किया? वीडियो देखने पर होगा ये हाल

19 Minute 34 Second MMS New Part Viral: सोशल मीडिया पर कब, क्या और कैसे वायरल हो जाए, ये कहना मुश्किल है। इन दिनों वायरल वीडियो और MMS कांड के नाम पर फर्जी कंटेंट फैलाने का ट्रेंड ही चल पड़ा है।

नए अश्लील वीडियो की हो रही चर्चा
इस तरह के MMS विवाद के साथ कभी किसी सेलेब्रिटी का नाम जोड़ दिया जाता है तो कभी किसी अनजान शख्स को वायरल कर दिया जाता है। पिछले कुछ महीने से 19 मिनट 34 सेकेंड के नाम पर चल रही चर्चाओं ने इंटरनेट पर जबरदस्त शोर मचाया हुआ है। अब इसी सिलसिले में एक नए अश्लील वीडियो ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

19 Minute 34 Second MMS

साइबर सुरक्षा से जुड़ी चेतावनियां जरूर करें फॉलो

आपको बता दें कि वनइंडिया हिंदी इस तरह के किसी भी कथित वीडियो या दावे की पुष्टि नहीं करता है। ये रिपोर्ट केवल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं, यूजर्स की प्रतिक्रियाओं और साइबर सुरक्षा से जुड़ी चेतावनियों पर आधारित है।

19 मिनट 34 सेकेंड के नए पार्ट ने मचाया हंगामा

-बीते महीनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 19 मिनट 34 सेकेंड MMS से जुड़े पोस्ट, रील्स और लिंक की बाढ़ सी आ गई है। कई अकाउंट्स इस अवधि को जोड़कर नए-नए दावे करते रहे हैं लेकिन जांच में सामने आया है कि ज्यादातर कंटेंट AI-जनरेटेड या एडिटेड थे।

-अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कमरे का सेटअप मिलता-जुलता दिखता है लेकिन इसमें दिखने वाले लड़का-लड़की पहले वाले दावों से अलग बताए जा रहे हैं। कई लोग इस प्राइवेट क्लिप को 19 मिनट वायरल वीडियो का नया पार्ट बता रहे हैं।

क्या फर्जी है कपल का ये नया वीडियो?

-इस कथित वीडियो को इंस्टाग्राम पर berozgarlonda99 नाम के अकाउंट से शेयर किए जाने का दावा किया जा रहा है। क्लिप में एक लड़का और लड़की नजर आते हैं, लड़की बैठी हुई है और लड़का कैमरे के पास कुछ करता दिखता है।

-वीडियो की क्वालिटी और कट्स देखकर कई यूजर्स इसे एडिटेड बता रहे हैं। फिलहाल ये वीडियो कहां का है और इसमें कितनी सच्चाई है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

कमेंट बॉक्स में लिंक मांगने की होड़

-वीडियो सामने आते ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स लिंक मांगने लगे हैं। कुछ अकाउंट्स ने तो ये तक दावा कर दिया है कि उनके पास पूरा वीडियो या डायरेक्ट लिंक है। tamnna.9398907 नाम के अकाउंट से कमेंट किया गया है- बिल्कुल नया वीडियो है, लिंक चाहिए तो लाइक करो।

-वहीं muskanrajput275511 ने लिख है- ऑटो सेंडर है, लाइक करो वीडियो मिल जाएगा। ऐसे कमेंट्स देखकर साफ है कि जिज्ञासा का फायदा उठाकर लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस का खुलासा- ये वीडियो नहीं, AI और ठगी का खेल

MMS वायरल होने के लगातार बढ़ते शोर के बीच पुलिस ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है। उनके मुताबिक इंटरनेट पर फैल रहा 19 मिनट 34 सेकेंड के नए पार्ट वाला वीडियो असली नहीं बल्कि AI-जनरेटेड है। इसके जरिए साइबर अपराधी लोगों को फर्जी लिंक पर क्लिक करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

एक क्लिक और फोन हो सकता है हैक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ठगों ने फर्जी MMS लिंक तैयार किए हैं जो दिखने में जितने आकर्षक हैं, उतने ही खतरनाक हैं। आपको बता दें कि लिंक पर क्लिक करते ही फोन में Banking Trojan इंस्टॉल हो सकता है। ये वायरस लॉगिन डिटेल्स, पासवर्ड, OTP और निजी डेटा चुपचाप चुरा लेता है। कुछ ही मिनटों में बैंक अकाउंट, ई-वॉलेट और डिजिटल पेमेंट ऐप्स खाली हो सकते हैं।

WhatsApp-Telegram पर फैलाया जा रहा जाल

साइबर अपराधी इन लिंक को WhatsApp, Telegram और अन्य मैसेजिंग ऐप्स के जरिए फैला रहे हैं। लिंक को लीक वीडियो या ट्रेंडिंग MMS बताकर भेजा जाता है। जैसे ही यूजर इस पर क्लिक करता है, फोन की Permissions बदल जाती हैं और अपराधियों का रिमोट कंट्रोल शुरू हो जाता है।

क्लिक करते ही आपके साथ क्या-क्या होगा?

-साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार स्क्रीन अचानक ब्लैंक हो सकती है, नकली लॉगिन पेज खुल सकता है, बैकग्राउंड में Infostealer आपके डेटा तक पहुंच बना सकता है। यूजर सोचता रहता है कि वीडियो लोड क्यों नहीं हो रहा और तब तक डेटा चोरी हो चुका होता है।

-कई मामलों में देखा गया है कि जैसे ही यूजर नकली स्क्रीन पर OTP या पासवर्ड डालता है, ठग उसी वक्त अकाउंट में घुसपैठ कर लेते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और वायरल दावों से दूरी बना लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+