'12वीं फेल' के विक्रांत मैसी की चमकी किस्मत, मिला नया प्रोजेक्ट, अब करेंगे ऐसा काम कि देखते रह जाएंगे लोग
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म को समीक्षकों के साथ साथ आम लोगों ने भी खूब पसंद किया है। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने में लगी हुई है। 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 70 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।
चमकने वाली है विक्रांत मैसी की किस्मत
फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म के बाद एक्टर विक्रांत मैसी को जो फेम मिला है उससे वह काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। आपको बता दें कि अब विक्रांत मैसी की किस्मत और ज्यादा चमकने वाली है।

विक्रांत मैसी को मिली नई फिल्म
खबर है कि विक्रांत मैसी ने एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म साइन की है। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही विक्रांत मैसी प्रोडक्शन की दुनिया की फेमस क्वीन एकता कपूर की नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एक पॉलिटिकल-थ्रिलर मूवी होगी। इस फिल्म की कहानी साल 2000 की शुरुआत में हुई एक घटना पर आधारित है।
एकता कपूर के साथ काम करेंगे विक्रांत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर चाहती थीं कि उनकी इस फिल्म के लीड हीरो विक्रांत मैसी बनें और एक्टर ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी है। एकता कपूर के इस फिल्म के डायरेक्टर वेब सीरीज ग्रहण के निर्देशक रंजन चंदेल हैं। जानकारी के अनुसार विक्रांत मैसी जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ 'फिर आई दिलरुबा' में भी नजर आएंगे।
टीवी सीरियल्स से शुरू हुआ था विक्रांत का करियर
विक्रांत मैसी ने टीवी सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत की थी और बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुके हैं। विक्रांत मैसी ने 'लुटेरा' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह 'मिर्जापुर' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी दमदार वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications