'12th Fail के लिए धूप में जलाया..', पर्दे पर IPS मनोज शर्मा बने विक्रांत मेसी ने क्यों कहा ऐसा?
Vikrant Massey on 12th Fail : जाने-माने अभिनेता विक्रांत मेसी इन दिनों फिल्म '12वीं फेल' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म ने धांसू कमाई के साथ लोगों का दिल जीत लिया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तुलना इरफान खान जैसे महान एक्टर से करनी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि फिल्म रीयल लाइफ हीरो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी आईआरएस पत्नी श्रद्धा जोशी के जीवन पर आधारित है।
फिल्म में दिखी IPS मनोज शर्मा की कहानी
मनोज शर्मा चंबल से आते हैं और इस फिल्म में उनके 9 साल की लाइफ जर्नी को बयां किया गया है। लेकिन पर्दे पर इसे निभाने के लिए विक्रांत को बहुत कड़ी मेहनत के साथ वो काम भी करना पड़ा जिसके बारे में कोई कल्पना भी कर सकता है।
शुरुआती सीन के लिए पतला-दुबला मनोज शर्मा चाहिए था
दरअसल डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म की शुरुआती सीन के लिए पतला-दुबला, थोड़ा सा सांवला मनोज शर्मा(विक्रांत मेसी) चाहिए था जो कि फिल्म के अंत तक आते-आते थोड़ा सा हेल्दी और साफ सुथरा हो जाता है।

'विक्रांत ने बिल्कुल भी मेकअप का प्रयोग नहीं किया'
जिसके लिए विक्रांत ने बिल्कुल भी मेकअप का प्रयोग नहीं किया और ना ही फिल्म में किसी भी तरह के एनीमेशन तकनीक को यूज किया गया है, इस बारे में एक इंटरव्यू में खुद विक्रांत मेसी ने ही खुलासा किया है।
'मैंने शूट से पहले अपनी स्कीन को डार्क करने की कोशिश की'
एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में विक्रांत ने कहा कि 'विधु विनोद चोपड़ा ने कहा था कि उन्हें एक डार्क स्कीन वाला विक्रांत चाहिए इसलिए मैंने शूट से पहले अपनी स्कीन को डार्क करने की कोशिश क्योंकि चंबल के बच्चों का कलर धूप में खेलते-खेलते थोड़ा डार्क हो जाता है। '
'स्किन पर सरसों का तेल लगाकर धूप में लेट गया'
'इसके लिए मैं अपने स्किन पर सरसों का तेल लगाकर घंटों धूप में रहने लगा था और अपनी स्किन यानी चमड़ी को जला लिया था। शूट से पहले मैं ठीक वैसे ही दिखने लगा था जैसे कि चोपड़ा सर चाहते थे।'
'फिल्म के लिए मैंने करीब 6-7 किलो वेट कम किया था'
'फिल्म जब शुरू हुई थी तो मैं 72 किलो के आस-पास था लेकिन शूट से पहले मैंने करीब 6-7 किलो वेट कम किया था लेकिन मेरे लिए बड़ा चैलेंज था फिल्म के अंत के सीन, जिसमें मुझे वजन फिर से बढ़ाना था। मैंने ये चैलेंज सफलतापूर्वक पूरा किया। फिल्म के एंड तक मैंने 6 किलो वजन बढ़ा लिया था, हमने फिल्म में एक भी जीएफएक्स प्रयोग नहीं किया।'
मेधा शंकर बनीं नेशनल क्रश
मालूम हो कि लो बजट की इस फिल्म ने सफलता के नई दास्तां लिख दी है और बहुत अरसे बाद कोई फिल्म सोशल मीडिया पर लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा का केंद्र बनी है। फिल्म में विक्रांत मेसी के अलावा मेधा शंकर ने अहम रोल प्ले किया है, जो कि इस वक्त नेशनल क्रश कही जा रही हैं।
ऐतिहासिक शो 'बालिका वधू' ने बदली जिंदगी
आपको बता दें कि विक्रांत ने अपने एक्टिंग का सफर साल 2007 में टीवी शो 'धूम मचाओ धूम' से शुरू किया था, उनकी एक्टिंग करियर में टर्निंग प्वाइंट बना कलर्स का ऐतिहासिक शो 'बालिका वधू', जिसमें इन्होंने सुगना यानी वीभा आनंद के हसबैंड श्याम सिंह का रोल प्ले किया था।
फिल्म 'लुटेरा' में दिखे थे छोटे से रोल में
इस किरदार ने उन्हें घर-घर का चहेता बना दिया था और इसके बाद इन्होंने फिल्म 'लुटेरा' से बॉलीवुड में कदम रखा, हालांकि फिल्म में वो छोटे से रोल में थे लेकिन फिर भी लोगों को प्रभावित कर गए।
लंबी रेस का घोड़ा हैं विक्रांत-फिल्मी दिग्गज
और इसके बाद साल 2017 में 'अ डेथ इन गंज' से विक्रांत मैसी को एक हीरो में रूप में पहचान मिली और इसके बाद आई फिल्म 'छपाक' में इन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ काम किया। विक्रांत आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है फिल्मी दिग्गजों ने तो उन्होंने लंबी रेस का घोड़ा बोल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications