पिता सतीश कौशिक की मौत के बाद सामने आया 11 साल की बेटी का पोस्ट, शेयर की ऐसी तस्वीर
Satish Kaushik Daughter Viral Post: वंशिका कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता सतीश कौशिक के साथ अपनी एक प्यारी सी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

Satish Kaushik Daughter Viral Post: लिजेंड्री एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक गत 9 मार्च, 2023 को इस दुनिया को छोड़ गए हैं। सतीश कौशिक को गुरुग्राम के एक फार्महाउस में बेचैनी हो रही थी। इसके बाद उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने से पहले ही कार में उनकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों के अनुसार सतीश कौशिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उनके यूं अचानक चले जाने से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए हैं। दिवंगत अभिनेता के अंतिम संस्कार में कई हस्तियां उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची थीं। इस बीच, सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक ने अपने पिता के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। वंशिका के अनुसार पाप के साथ अपनी इस तस्वीर को देखकर वह अपने खुशी के पलों को याद करेगी।
सतीश कौशिक की बेटी ने शेयर की तस्वीर
वंशिका कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता सतीश कौशिक के साथ अपनी एक प्यारी सी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। फोटो में वंशिका कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए अपने पिता को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। वंशिका ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन के रूप में एक हार्ट का इमोजी लगाया है।
बुरी तरह से टूट गई हैं पत्नी शशि कौशिक
बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है। वह अपने पीछे बीवी शशि कौशिक और 11 साल की बेटी वंशिका कौशिक को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। इस वक्त शशि कौशिक सदमे में हैं और अपने परिवार को संभालने की कोशिश कर रही हैं। सतीश कौशिक की पत्नी शशि उनकी तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं।

शशि कौशिक हैं बॉलीवुड की प्रोड्यूसर
सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक और उनकी 11 साल की बेटी वंशिका पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार शशि और सतीश कौशिक की शादी साल 1985 में हुई थी। सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक बॉलीवुड की प्रोड्यूसर हैं। शशि कौशिक ने एक फिल्म 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' प्रोड्यूस की थी जिसमें सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा शशि कौशिक पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'कागज' की को-प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं।

शादी के 9 साल बाद हुआ था बेटे का जन्म
शादी के 9 साल बाद हुआ था बेटा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के करीब 9 साल बाद यानी 1994 में सतीश और शशि के बेटे शानू कौशिक का जन्म हुआ था। केवल 2 साल की उम्र में ही बेटे की मौत हो गई थी। इतने छोटे बेटे की मौत से परिवार में दुखों के बादल छा गए थे। सतीश कौशिक और उनके पत्नी शशि काफी परेशान हो गए थे।
बेटे की मौत के 16 साल बाद घर आई बेटी
मां शशि तो बेटे की मौत को लेकर गम में डूब गई थीं। हालांकि पिता सतीश कौशिक ने खुद को संभाला और दोबारा काम में बिजी हो गए। जानकारी के अनुसार बेटे की मौत के करीब 16 साल बाद घर में एक प्यारी सी बेटी का आगमन हआ। सरोगेसी से शशि और सतीश बेटी वंशिका के पैरेंट्स बने थे।
8 मार्च को गुरुग्राम में सतीश कौशिक ने की थी पार्टी
आपको बता दें कि सतीश कौशिक गत 8 मार्च को गुरुग्राम में दोस्तों के फार्महाउस पर पार्टी करने के लिए पहुंचे थे। इससे ठीक एक दिन पहले यानी 7 मार्च को उन्होंने मुंबई में जावेद अख्तर और शबाना आजमी के घर की होली पार्टी की थी। वहां वह कई सेलेब्स से मिले थे और तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। वहीं गत 8 मार्च को सतीश कौशिक गुरुग्राम के फार्महाउस में दोस्तों के साथ पार्टी करने में बिजी थे।












Click it and Unblock the Notifications