धूमधाम से मनाया वाइफ का बर्थडे, साली को गया घर छोड़ने,फिर मोबाइल चार्जर से किया कांड
धूमधाम से मनाया वाइफ का बर्थडे, साली को गया छोड़ने,फिर मोबाइल चार्जर से किया कांड
दुर्ग, 01 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है,जहां एक युवक ने अपनी पत्नी समेत दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। सवाल यह उठ रहा है कि दो दिनों पहले ही ने धूमधाम से पत्नी का बर्थडे मनाने के बाद ना जाने क्या हो गया कि उसने अपने पुरे परिवार को ही खत्म कर दिया। बहरहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र की पुलिस अधिकारी मोनिका पांडेय के मुताबिक कि उनके थाना क्षेत्र में पड़ने वाले उमरपोटी गांव में 32 वर्षीय भोजराम साहू ने 28 साल की अपनी पत्नी ललिता साहू ही 4 साल के प्रवीण और 2 साल के डिकेन्द्र साहू की हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। युवक पत्नी बच्चो समेत भोजराम के अपने माता पिता और बड़े भाई के साथ रहता था ।
यह भी पढ़ें सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 105 घंटे तक दुश्मन ही थे साथी, सांप और मेढ़क बने राहुल के दोस्त !
पत्नी से हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि मृतक युवक भिलाई स्टील प्लांट में मजदूरी करता था। दो दिनों पहले ही उसने अपनी वाइफ ललिता का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था ,जिसके बाद अगले दिन वह अपनी साली को उसके ससुराल छोड़ने गया था। साली के मुताबिक भोजराम ने उस छोड़ने के बाद ससुराल छोड़ने के बाद प्लांट में ड्यूटी जाने की बात कही थी, लेकिन वह काम पर ना जाकर घर लौट आया जिसके बाद उसका पत्नी से काफी विवाद हुआ था ।
मोबाइल चार्जिंग वायर से घोंटा गला
पुलिस के मुताबिक जब भोजराम की पत्नी दोपहर में खाना खाने के बाद बच्चों के साथ सोने चली गई,उसी दरमियान भोजरामने मोबाइल चार्जिंग वायर से वाइफ और बेटे प्रवीण का गला घोंट दिया,उसके बाद 2 साल के छोटे बेटे की भी तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर उससे आत्महत्या कर ली। बहरहाल पुलिस में इस मामले में प्रकरण दर्ज करके अपनी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें अग्निपथ योजना का विरोध या साजिश, क्या सरकार करवायेगी NIA से जांच?












Click it and Unblock the Notifications