अपने नौनिहालों का रखें ध्यान, क्योंकि Chhattisgarh में सक्रिय है बच्चा चोर गिरोह, जानिए पूरा मामला
दुर्ग,29 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में अन्तर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है। दुर्ग जिले के खुर्सीपार पुलिस ने शहर में बच्चा चोरी करने वाले पांच लोगों को पकड़ा है। ये सभी मप्र के शहडोल के रहने वाले हैं। मंगलवार को भी इस गिरोह ने बच्चा चोरी करने का प्रयास किया लेकिन 6 आरोपियों को आम नागरिकों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दो आरोपी फरार हैं।

बच्चों से मंगवाते थे भीख, बड़े शहरों में करते थे सौदा
दरअसल इस गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि गिरोह बच्चा चोरी करने का काम करता है। जिसके बाद उन्हें बड़े शहरों में बेच दिया जाता है। फिर मुख्य सरगना उनसे भीख मंगवाता है। या फिर हैदराबाद, मुंबई, पंजाब जैसे शहरों में आर्गन की खरीद फरोख्त करने वाले गैंग को बेचते है। जिससे उन्हें अच्छे कीमत मिल जाते थे। ये गिरोह खास तौर पर 4 से 6 साल के बच्चों को अपना निशाना बनाते थे।

दुर्ग के रेलवे स्टेशन में रहते थे सभी आरोपी
पुलिस को दिए बयान में आरोपियों ने बताया है कि वे तीन दिन पहले ही दुर्ग आए हैं, और दुर्ग में रेलवे स्टेशन के पास डेरा जमाकर रह रहे थे। बच्चा चोर गिरोह के 8 में से 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मुख्य आरोपी समेत एक महिला फरार हो गए हैं। जिसमें बच्चों को हैदराबाद में बेचने वाला मास्टरमाइंड और एक महिला शामिल हैं। ये गिरोह दो वर्षों से छत्तीसगढ़, गुजरात, हैदराबाद और ओडिसा जैसे राज्यों में घूम घूमकर बच्चा चोरी करता रहा है।

ख़ुर्शीपार में बच्चा चोरी करने की फिराक में थे आरोपी
दरअसल इस पूरे मामले में आरोपियों ने मंगलवार शाम को ख़ुर्शीपार क्षेत्र से बच्चा चोरी करने की योजना बनाई। योजना के तहत 4 महिलाएं और 1 पुरुष खुर्सीपार जोन 2 इलाके में रेकी कर मौके की तलाश में थे। इसी दौरान ख़ुर्शीपार भिलाई निवासी कृष्णा सोनी के घर के बाहर खेल रही 6 साल की बेटी और 4 साल के बेटे को चॉकलेट खिलाया और अपने साथ ले जा रहे थे।

लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, फिर किया पुलिस के हवाले
बच्चों को चॉकलेट खिलाकर आरोपी महिलाएं अपने साथ ले जा रहे थे। लेकिन आसपास के रहवासियों ने बच्चों को अंजान लोगों के साथ घूमता देखकर शोर मचाया। लोगों को शोर मचाता देख आरोपी भागने लगे। लेकिन लोगों ने 4 महिलाओं को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने महिलाओं के जरिए फरार एक आरोपी से संपर्क किया और बालक नाथ मंदिर के पास मिलने बुलाया। आरोपी के मंदिर के पास पहुंचे ही उसे भी पकड़ लिया गया। मामले में जांच जारी है।

पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा, मास्टर माइंड की तलाश
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि गैंग से पहचान पत्र जब्त किए गए हैं। इन दस्तावेजों के जरिए एक टीम को गैंग की जानकारी जुटाने के लिए जल्द ही शहडोल भेजा जाएगा। जिससे गिरोह के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। ये गिरोह बच्चा चोरी करने में माहिर है। बिखारियों की तरह रेकी करके ये बच्चो की चोरी करते थे। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इसके साथ ही एक फरार मास्टर माइंड का मोबाइल लोकेशन पुलिस खंगाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications