MAHILA SAMRIDDHI SAMMEAN CG: प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर बोला हमला, केंद्र से धान खरीदी पर पूछा यह सवाल
PRIYANKA GANDHI: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों को 309.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश जनता जागरुक तब भी थी ,अब जागरुक अब भी है, लेकिन अब जनता के जज़्बात का इस्तेमाल हो रहा है। धर्म, जाति की बातें होती हैं और इसमें इनका राजनीतिक इस्तेमाल होता है।
उत्तर प्रदेश में एक महिला से हुई मुलाकात का ज़िक्र करते हुए बताया कि मूलभूत सुविधाओं की जरूरते पूरी होने के बावजूद लोग धर्म के नाम पर वोट देते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर जनता का ध्यान धर्म,जाति की तरफ रहता है,तब वह यह नहीं पूछते की,आपने मेरी सड़क ठीक क्यों नहीं की,घर में पानी नहीं आ रहा है।
कांग्रेस नेत्री ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धर्म के नामपर की जाने वाली राजनीति एक बड़ी राजनीतिक साजिश है,ताकि जनता का ध्यान भटकाया जा सके। प्रियंका ने आगे कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है।
प्रियंका गांधी ने किसानो के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि मैंने सुना कि प्रधानमंत्री मोदी धान खरीदी का श्रेय लेते हैं। मैं पूछती हूं कि अगर मोदी सरकार ही छत्तीसगढ़ का धान खरीद रही है, तो उत्तर प्रदेश के किसान धान 1200-1400 रुपए में क्यों बेच रहे हैं? वहां तो उनकी ही सरकार है। आवारा पशु से लोग परेशान हैं। अपनी खेती की रखवाली के लिए लोगों को पूरी रात खेत में बैठना पड़ रहा है। हमने यह समस्या छत्तीसगढ़ में हल की है।
प्रियंका गांधी ने कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने उद्बोधन में कहा कि आज जो भिलाई है वो इस पूरे देश के लिए मिसाल है। पूरे देश भर से यहां लोग आते हैं। एकजुट होकर आप यहां रहते हैं। आधुनिक भारत की नींव यहीं पर डाली । आपकी मेहनत और आपके जज्बे की यह मिसाल है। देश की उद्यमशीलता का यह प्रतीक है। यहां महिलाओं की इस मीटिंग में खड़े होकर और भी गौरव इसलिए होता है क्योंकि मैंने आत्मनिर्भर महिलाएं देखी, उनमें आत्मविश्वास था। वे मुस्कुरा रही थीं कि सरकार ने उनके लिए कुछ किया। वे अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं। कई बहनों से मैंने यह पूछा कि आप क्या कर रही थीं इससे पहले। सबने कहा कि अभी यह अवसर मिला है।
प्रियंका गांधी ने अपने पिता और पूर्व पीएम राजीव गांधी से जुडी यादों को साझा करते हुए कहा कि अपने पिता जी के साथ अमेठी के दौरे पर गई थी। वे खुद जीप चलाते गये। एक गांव में हम उतरे, कुछ लोगों से बातचीत करने लगे। एक महिला उन्हें जोरजोर से डांटने लगी। मुझे लगा कि मेरे पिता को कैसे डांट रही हैं। उसने कहा कि सड़क खराब है तुमने क्या किया है। यह उस समय की राजनीति है कि प्रधानमंत्री को तक एहसास होता था कि जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी है। मैंने अपने पिता से कहा कि बुरा नहीं लगा। मेरे पिता ने कहा कि नहीं उसका कर्तव्य था और मेरा भी कर्तव्य है कि हम सब अपने अपने काम करें।
प्रियंका गांधी ने भूपेश बघेल सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज बहुत महंगाई है। उससे कुछ हद तक छत्तीसगढ़ की जनता बच रही है। आजकल महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आप पर बोझ बढ़ गया है। जब घर पर किसी तरह की विपत्ति आती है तो घबराहट होती है। इस बीच छत्तीसगढ़ की सरकार ने आपकी राहत के लिए और आपकी मदद के लिए बहुत से काम किये हैं। आज छत्तीसगढ़ का किसान बहुत खुश है। खेती उसके लिए लाभ का जरिया बन गया गया है। छत्तीसगढ़ में ही खेती करने वाले लोग बढ़ रहे हैं। धान की सबसे ज्यादा कीमत राजीव गांधी किसान न्याय योजना की वजह से यहीं मिल रही है।
प्रियंका ने कहा कि मिलेट जिसके बारे में कभी किसी ने सुना ही नहीं होगा, उसका कितना लाभ मिल रहा है। आपके प्रदेश का सम्मान हर रोज बढ़ रहा है।आवारा पशुओं की समस्या देश में हर जगह है। पूरी रात महिलाओं को अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। यहां गौठानों की वजह से यह समस्या हल हुई है। मैं हर जगह कहती हूँ कि छत्तीसगढ़ माडल में यह समस्या हल होती है। सरकार आते ही किसानों का कर्जमाफ हुआ। 5 लाख से अधिक वन पट्टे दिये गये। लाखों बीपीएल परिवारों का पांच लाख तक निःशुल्क इलाज हुआ है। कमजोर वर्ग के बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिल रही है।
यह भी पढ़ें CG: मलकीत हत्याकांड पर CM भूपेश का बयान, भाजपा घटना को दे रही है सांप्रदायिक रंग












Click it and Unblock the Notifications