छत्तीसगढ़ में भाजपा करेगी बड़ा प्रदर्शन, इससे पहले पीएम आवास योजना का पैसा पहुंच रहा हितग्राहियों तक
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी 'मोर आवास,मोर अधिकार' अभियान के तहत राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। इससे पहले राज्य सरकार ने हितग्राहियों को पैसे देने का कार्य शुरू कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इसी के तहत अब सरकार जनता के सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकार द्वारा राज्यांश को रोके जाने के मामले में बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। लेकिन इससे पहले राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पैसा जारी करना शुरू कर दिया है।

कोरोना काल के बाद से नहीं मिली हितग्राहियों को क़िस्त
कोरोना काल के बाद छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना के लाखों हितग्राहियों को क़िस्त नहीं दिया जा रहा था। ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना आशियाना बनवा रहे हितग्राहियों को कई महीनों से किस्त जारी नहीं की गई थी। जिसके चलते हजारों हितग्राहियों ने कर्ज लेकर निर्माण कार्य पूरा किया। तो वही लाखों हितग्राहियों के सामने अधूरे आवास के कारण आवास की समस्या से जूझना पड़ रहा था। लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा लगातार 3 महीनों से फंड जारी किया जा रहा है।
राजनादगांव और बालोद जिले को जारी किया गया पैसा
राज्य सरकार ने राजनांदगांव सहित दो नवगठित जिलों में 17000 से अधिक हितग्राहियों को दूसरी और तीसरी किस्त के 33 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इसी तरह बालोद जिले में हितग्राहियों को 18 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि बीते 2 माह के भीतर जारी की गई है। जिससे अधूरे आवास को पूरा करने का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिली है। इसी तरह बीते माह कवर्धा आउट जशपुर जिले में हितग्राहियों को पैसा जारी किया गया था।
राजनांदगांव के 8837 हितग्राहियों को मिलेगी अगली क़िस्त
जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के 8837 हितग्राही अपनी अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे। इनमें दूसरी तीसरी व चौथी किस्त शामिल है ऐसे में बीते 3 माह के भीतर मानपुर और खैरागढ जिले में 8837 हितग्राहियों को 14.3 करोड रुपए जारी किए गए हैं। इसी तरह खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में 4082 हितग्राहियों को 10 करोड़ 52 लाख और मानपुर मोहला चौकी जिले में 4569 हितग्राहियों को 8 करोड़ 45 लाख जारी किए गए हैं।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की स्थाई प्रतीक्षा सूची में कुल 43,573 हितग्राही शामिल है। जिसमें अब तक 31,134 आवासों को स्वीकृत कर 21749 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है।
20 जनवरी को भाजपा करेगी हल्ला बोल
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के राज्यांश की राशि नहीं दिए जाने को लेकर 'मोर आवास मोर अधिकार' के नाम से कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। इसके लिए 20 जनवरी को दुर्ग में एक बड़े प्रदर्शन की तैयारियां की जा रही है। जिलों में बैठकों का दौर चल रहा है। जिसके तहत भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 20 जनवरी को दुर्ग में जुटेंगे, और पीएम आवास योजना को लेकर हल्ला बोल करेंगे। वही पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से शिकायत पत्र लेकर इसे केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications