छत्तीसगढ़ की ओर से सरगुजा के '' टाटीडांड करमा नृत्य दल '' ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिनंदन

दिल्ली में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जशपुर जिले के प्रसिद्ध करमा नृत्य दल ने सर्वप्रथम अपनी प्रस्तुति दी।

जशपुर, 24 जुलाई। भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भारी मतों से जीत से पूरे देश के साथ जशपुर जिले में भी उत्सव का माहौल है। आदिवासी समाज सहित सभी वर्ग इस जीत से उत्साहित नजर आ रहा है। दिल्ली में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जशपुर जिले के प्रसिद्ध करमा नृत्य दल ने सर्वप्रथम अपनी प्रस्तुति दी। वहीं द्रौपदी मुर्मू भी आदिवासी संस्कृति से रूबरू हुई। 25 जुलाई को सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण करेंगी। जिसकी तैयारियां भी की गई है।

karma dal

छत्तीसगढ़ की ओर से दल ने किया राष्ट्रपति मुर्मू का अभिनन्दन
देश की महिला शक्ति और आदिवासी विकास की प्रतीक बन चुकी, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिनंदन करने आज देश भर से सांस्कृतिक कलाकारों की टीम दिल्ली पहुंची थी। वही छत्तीसगढ़ की ओर से जशपुर जिले का प्रसिद्ध करमा नृत्य दल डीडीसी सालिक साय के नेतृत्व में 21 जुलाई को "जय माता दी कर्मा नृत्य पार्टी टाटीडांड़" के 31 सदस्यों का दल दिल्ली रवाना किया गया था। जिसने अपनी प्रस्तुति दी

देश भर में प्रसिद्ध है आदिवासी बाहुल्य कांसाबेल का करमा नृत्य दल
भारतींय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के निर्देशन में जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लाक के टाटीडांड़ का प्रसिद्ध करमा नृत्य दल, डीडीसी सालिक साय के नेतृत्व में दिल्ली पहुँचकर सर्वप्रथम अपनी प्रस्तुति दी। डीडीसी साय ने बताया कि नृत्य दल, करमा नृत्य के माध्यम से दिल्ली में नव निर्वाचित राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से इस ऐतेहासिक जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं देगी।

दल ने सोशल मीडिया में मचाया धमाल
जानकारी के लिए बता दें कि टाटीडांड़ का यह करमा नृत्य दल ने प्रदेश में अलग पहचान बनाई है। बीते वर्ष 2021 के राज्योत्सव में इस नर्तक दल ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही संभाग स्तर पर हुए नृत्य प्रतियोगिता में भी इस दल ने सरगुजा में पहला स्थान प्राप्त किया है। इंटरनेट मीडिया में भी इस नृत्य दल के बड़ी संख्या में प्रशंसक है।

आदिवासी संस्कृति से राष्ट्रपति हुई रुबरु
डीडीसी सालिक साय ने बताया कि देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का करमा नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से स्वागत किया। उन्होनें बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में दल दिल्ली पहुंच था। इस प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति से राष्ट्रपति महोदया रूबरू हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+