कबीरधाम: सोसायटी अध्यक्ष बनाने की डील, वायरल हुआ ऑडियो ,कांग्रेस सचिव को नोटिस जारी

कबीरधाम जिले में इन दिनों सोसायटी अध्यक्ष बनाने के लिए के लिए पैसों के लेन-देन का ऑडियो खूब वायरल हो रहा है।जिला कांग्रेस कमेटी ने सचिव जलेश्वर राजपूत को नोटिस जारी कर सैट दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

कबीरधाम, 28 जुलाई। कबीरधाम जिले में इन दिनों सोसायटी अध्यक्ष बनाने के लिए के लिए पैसों के लेन-देन का ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। ये ऑडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक पहुंच गया है। इस ऑडियो में सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बातचीत हो रही है। ऑडियो सामने आने के बाद जिला कांग्रेस की खूब फजीहत हो रही है। इस ऑडियो में लेन -देन करता को कबीरधाम जिला कांन्ग्रेस के सचिव जलेश्वर राजपूत बताया जा रहा है। जिसके चलते जिला कांग्रेस कमेटी ने सचिव को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

kawardha

जिला अध्यक्ष ने स्वीकारा ऑडियो में सचिव की आवाज
कबीरधाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी ने इस बात की पुष्टि की है कि जलेश्वर ने ऑडियो में आवाज उसी की होना स्वीकार किया है। बहरहाल, ऑडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों समेत किसानों और सोसायटी से जुड़े लोगों में हलचल मची हुई है। वहीं जानकारी के मुताबिक कबीरधाम जिले में एक सोसायटी के अध्यक्ष पद के लिए पूरा लेन देन हो रहा है। जिसमे नए समिति अध्यक्ष का चुनाव नहीं कराया जा रहा है। समितियों में अध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा।
ऑडियो वाली दीदी कौन?
वही इस ऑडियो के वायरल होने के बाद कबीरधाम जिले में दीदी को लेकर खूब चर्चा हो रही है कि आखिर इस ऑडियो में दीदी कौन है ? भारतीय जनता पार्टी के नेता इसे कबीरधाम जिले की पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर को बताते हुए, कांग्रेस पर आरोप लगा रहें हैं। भाजपा नेता दीदी के नाम पर सोशल मीडिया में खूब मिम्स भी शेयर कर रहे हैं।

सात दिनों में मांगा जवाब,वरना 6 वर्ष के लिए निष्कासन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जारी नोटिस करते हुए लिखा है कि जलेश्वर राजपूत, जो जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर नियुक्त है। उनके द्वारा दूरसंचार के जरिए सोसायटी अध्यक्ष पद पर मनोनयन के लिए लेन-देन का ऑडियो वायरल हुआ है। इससे कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल हुई है, जो कि पार्टी विरोधी गतिविधियां मानी जाती है। इस संबंध में 7 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। अन्यथा उसके खिलाफ 6 वर्ष के लिए निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।

वायरल ऑडियो में यह बातचीत हुई
दरअसल इस ऑडियो में कबीरधाम जिला कांग्रेस का कथित नेता किसी अन्य व्यक्ति से बात कर उसे सोसायटी अध्यक्ष बनाने के लिए पैसों की व्यवस्था करने की बात कर रहा है। वहीं इस ऑडियो में दीदी को ही सर्वेसर्वा बताया गया है। ऑडियो में कथित कांग्रेस नेता दो अन्य लोग, विनोद और और योगेश शर्मा का जिक्र है जो सोसायटी अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल है। वहीं कथित कांग्रेस नेता अन्य व्यक्ति से 3 लाख रुपए खर्च करके अध्यक्ष बनने की बात कर रहा है। उसके अनुसार दीदी ही सोसायटी अध्यक्ष का नाम फाइनल करेगी, इस बातचीत में अगले व्यक्ति ने कथित नेता को विश्वाश में ले लिया लेकिन बाद में ऑडियो वायरल कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+