Divyang Cricket: राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, मजबूत इरादे के साथ व्हील चेयर में खेलेंगे खिलाड़ी
Divyang Cricket दिव्यांगजनो को खेल के मैदान में अगर मौका मिले यो वे भी किसी स्वस्थ खिलाड़ी से कम नहीं हैं। बुलंद हौसले से अपने प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले दिव्यांगों को अब क्रिकेट जैसे खेल में हाथ आजमाने का मौका मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पहली बार व्हील चेयर पर क्रिकेट खेलते हुए दिव्यांग खिलाड़ी नजर आएंगे। इस खेल को लेकर आप भी सोंच रहें होंगे कि दिव्यांग खिलाड़ी कैसे इस खेल पर अपनी प्रतिभा दिखाते होंगे। लेकिन छत्तीसगढ़ में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।

श्रद्धांजलि संस्था द्वारा किया जा रहा आयोजन
राजनांदगांव शहर के में पहली बार राज्य स्तरीय दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन समाजिक संस्था संस्कार श्रद्धांजलि द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में अग्रहरि समाज अपना विशेष योगदान दे रहा है। संस्था के अध्यक्ष सतीश भट्टड़ ने बताया कि 28, 29 और 30 अक्टूबर को यह आयोजन स्टेट स्कूल मैदान में होगा। 28 अक्टूबर तक खिलाड़ी प्रदेशभर से राजनांदगांव पहुंच जाएंगे। प्रशासन द्वारा इन्हें स्टेशन से भवन तक ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

राज्य स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ में राज्यस्तरीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए इस प्रतियोगिता के संयोजक और संस्था के अध्यक्ष सतीश भट्टड़ ने बताया कि अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के उत्साह व हौसला बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट तीन दिवसीय होगा। जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी शामिल होंगे। ये खिलाड़ी 28 अक्टूबर तक राजनांदगांव पहुचेंगे। 29 अक्टूबर की सुबह मैच का शुभारंभ स्टेट स्कूल ग्राउंड में होगा।
यह भी पढ़ें.. Dream11: सिंगरौली का ये युवक रातों रात बन गया करोड़पति, ड्रीम 11 में बनाई थी अपनी Cricket टीम
पुलिस कर रही रेलवे स्टेशन से लाने की व्यवस्था
इस मैच का समापन 30 अक्टूबर को होगा। मैच के समापन अवसर में विजेता टीम को सहित उत्कृष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान उपस्थित अतिथियों द्वारा किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहें हैं। इस आयोजन में पुलिस प्रसाशन भी सहयोगी बन रही है। पुलिस प्रसाशन द्वारा रेलवे स्टेशन से खिलाड़ियों को लाने ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोच डॉ. ओम नेताम, प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार, सचिव किशोर नोरंगे, राजनांदगांव अध्यक्ष इंद्रप्रसाद सहित संस्कार श्रद्धांजलि की पूरी टीम जुटी हुई है।
सीएम भूपेश ने रोड सेफ्टी मैच के लिए की थी फ्री पास व्यवस्था
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते दिनों हुए इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गजों के बीच हुई रोड सेफ्टी मैच देखने के लिए दिव्यांग खिलाड़ियों के फ्री पास की व्यवस्था की थी। इस तरह प्रदेश भर में 40 से अधिक दिव्यांग जनों को फ्री पास के माध्यम से मैच देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। सरकार द्वारा इन दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत अन्य राज्यों में भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications