Chhattisgarh में बढ़ रहे सायबर ठगी के मामले, विधायक का बेटा हुआ ठगी का शिकार, खाते से पार किये इतने रुपये
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी के मामलों में अब सामान्य लोगों के साथ साथ वीआईपी फैमली भी इसके शिकार हो रहें हैं। छत्तीसगढ़ के डोंगरगांव विधायक के दलेश्वर साहू के सुपुत्र ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं।
राजनांदगांव, 3 सितंबर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी के मामलों में अब सामान्य लोगों के साथ साथ वीआईपी फैमली भी इसके शिकार हो रहें हैं। छत्तीसगढ़ के डोंगरगांव विधायक के दलेश्वर साहू के सुपुत्र ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं। ठग गिरोह ने पुत्र को शिकार बनाकर रुपये खाते से पार कर दिये हैं। जिसके शिकायत के बाद अप पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पानी की बोतल और छाता खरीदने के दौरान हुए शिकार
डोंगरगढ़ पुलिस को अपने साथ हुए ठगी के मामले में विधायक के बेटे ने शिकायत की है। निजी उपयोग के लिए ऑनलाइन छाता और बॉटल और कुछ अन्य सामग्रियों की खरीदी करने के दौरान जालसाज ने विधायक पुत्र के साथ धोखाधड़ी की है। पुत्र भूपति साहू के अनुसार उसने इंडिया मार्ट ऐप के जरिये व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए छाता और बॉटल का रिक्वायर्डमेंट भेजा था। इस दौरान उसके साथ ठगी की गई।

ठग ने कॉल कर जमा कराए पैसे
इंडिया मार्ट में रिक्वायरमेंट डालने के बाद उन्हें विकास कुमार नामक एक कॉलर ने संपर्क किया। फोन के जरिये आरोपी ने भूपति साहू को अपने दिए नंबर पर 45 हजार रुपए जमा करने को कहा। पीडि़त ने उक्त रकम को जमा कर दिया। उसके कुछ घंटों बाद एक और नए नंबर से उन्हें फोन आया। जिसमें आर्डर निकल जाने का आश्वासन देकर 25 हजार रुपए फिर से जमा कराया गया। कॉलर ने विश्वास दिलाने के लिए एक बिल्टी की कापी भी भेजी, जो जांच में गलत निकली। इसके बाद भूपति साहू को अहसास हुआ कि वह ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं।
Cyber alert: सावधान, मोबाइल पर हेलो बोलना भी पड़ सकता है भारी, साइबर फ्रॉड के नए मामले हैं चौंकाने वाले
छत्तीसगढ़ में बढ़ रही साइबर ठगी की घटनाएं
दरअसल छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसके चलते जिलों में साइबर थाने की स्थापना भी की जा रही है। जिसके माध्यम से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर गिरोह तक पुलिस पहुंच सके। पुलिस ने बहुत से मामलों में पीड़ितों की रकम वापस करवाई है। लेकिन आज भी हजारों मामले पेंडिंग है। इस दौरान पुलिस की लापरवाही सामने आती है। अश्लील वीडियो कॉलिंग, सेक्सटॉर्शन, लोन एप, बिजली बिल भुगतान, टावर लगाने के नाम पर, एनी डेस्क एप जैसे कई माध्यमो से आरोपी लोगों को शिकार बनाते हैं। बहुत से मामलों में पीड़ितों को कार्यवाही ना करते हुए वापस लौटा दिया जाता है
Rewa cyber crime: कलेक्टर के नाम से ठगी की कोशिश, मनोज पुष्प की व्हाट्सएप डीपी लगाकर रुपए की डिमांड
डोंगरगांव पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित विधायक दलेश्वर साहू के पुत्र ने उनके साथ हुए ऑनलाइन ठगी की शिकायत पुलिस से की है। इसके बाद ट्रांसफर किये गए रकम के मोबाइल नम्बर को ट्रेस कर सायबर एक्सपर्ट की मदद से मामले की छानबीन की गई है। इसके लिए पुलिस ने तकनीकी जानकारी जुटाते आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए अकाउंट को ब्लॉक करा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications