सीएम भूपेश बघेल ने गौमूत्र बेचकर कमाए 20 रुपए, गेड़ी व बैलगाड़ी का लिया आनंद, किसानों का किया सम्मान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से छत्तीसगढ़ के 56 गौठानों में गौमूत्र खरीदी की शुरुआत की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि यंत्रों की लॉन्चिंग भी की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों को पारंपरिक त्यौहार हरेली की शुभ
दुर्ग, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के ग्राम करसा में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने देशी अंदाज में नजर आए। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम करसा में मां अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह की महिलाओं को 5 लीटर गौमूत्र बेचकर, गौमुत्र खरीदी की शुरुआत की। जिसके बदले मुख्यमंत्री को समूह की महिलाओं ने 20 रुपए भी दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से छत्तीसगढ़ के 56 गौठानों में गौमूत्र खरीदी की शुरुआत की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि यंत्रों की लॉन्चिंग भी की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों को पारंपरिक त्यौहार हरेली की शुभकामनाएं दी।

बैलगाड़ी से पहुंचे सीएम लिया गेड़ी बॉल का आनंद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली त्यौहार के मौके पर अपने देसी अंदाज में नजर आए ग्राम करसा पहुंचते ही मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरे और बैलगाड़ी पर सवार हो गए, बैलगाड़ी में किसानो ने उन्हें साजा( राउत समाज का परिधान) और खुमरी ( बांस की बनी टोपी) पहनाया। सीएम ने एक किसान की तरह स्वयं बैलगाड़ी चलाई। सीएम ने हरेली त्यौहार पर गेड़ी पर चढ़कर गेड़ी बॉल का आनंद भी लिया। उन्होंने कहा इस खेल को अलग पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके बाद ग्राम करसा व घुघवा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले समुदायिक भवन के लिए भूमि पूजन भी किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के विस्तार स्वरूप शुरू की गई गोमूत्र खरीदी का शुभारंभ आज दुर्ग जिले के ग्राम करसा से किया। मुख्यमंत्री ने मां अन्नपूर्णा स्वच्छता समूह की महिलाओं को 5 लीटर गोमूत्र बेचा जिसके बदले महिला समूह ने उन्हें ₹20 का भुगतान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि यंत्रों का अवलोकन किया, इस दौरान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी विभाग द्वारा तैयार की गई कल्टीवेटर एवं प्लांटर की लॉन्चिंग की मुख्यमंत्री ने इसका नामकरण करते हुए कहा कि बैलों की जोड़ी द्वारा इसे खींचा जाएगा इसलिए बुल और ट्रैक्टर के पार्ट्स लगे होने के कारण इसे बुलट्रैक के नाम से जाना जाएगा। अब इससे कृषि कार्य आसान हो जाएगा। सरकार इसके लिए सब्सिडी देगी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान एग्री एंबुलेंस का लोकार्पण किया, सीएम ने आधुनिक खेती के लिए उपयोग में लाए जाने वाले ड्रोन को चलाकर लोकार्पण किया, ड्रोन से किसान अपने खेतों में सिंचाई व मॉनिटरिंग कर सकते हैं। सीएम ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि हम जब छोटे थे तो कीट हमला हुआ था और अमलोरी में प्लेन के माध्यम से छिड़काव हुआ था। हम इसे देखते थे। आज के बच्चे ड्रोन देखेंगे। इससे ये भी पता चल जाएगा कि कहां छिड़काव नहीं हुआ। एग्री एम्बुलेंस में आपको फसल की समस्या पता चलेगी और तुरंत इसका समाधान भी हो जाएगा।
इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेली तिहार हमारे प्रदेश का पहला त्यौहार है। इस बार अधिकांश जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। कहीं कहीं दिक्कत भी है। कहीं कहीं पानी की मांग है। उसे अधिकारी देख लेंगे और समस्या दूर हो जाएगी। हमारी सरकार किसान और गरीबों की सरकार है। किसानों की आय बढ़ाने हमने निरंतर कार्य किया। इस साल 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा। आने वाले साल का लक्ष्य 110 लाख मीट्रिक टन है। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग जिन किसानों ने किया, वे इसके लाभ से परिचित हो गए हैं। जैविक खाद का प्रयोग बीमारियों से भी बचाता है। हमें लगातार जैविक खेती की ओर बढ़ना है। साथ ही आजीविका भी बढ़ानी है।
गौठान बन रहे आजिविका केन्द्र
सीएम ने गौठान समूहों की सराहना करते हुए कहा कि तेल पिराने का काम स्थानीय रूप से हो रहा है। समूह की महिलाएं सरसों तेल बना रही हैं। अच्छा खासा आय समूह की महिलाएं हासिल कर रही हैं। जहां सुगंधित धान बो रहे हैं। वहां हालर मिल लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभा में आपने थोड़ी देर पहले पानी की बात की। अभी मुझे सूचना मिली कि तांदुला के गेट खोल दिये गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उन्नत खेती करने वाले किसानों का सम्मान भी किया।पारम्परिक खेलों का हुआ आयोजन
हरेली त्यौहार के मौके पर ग्राम करसा में गेड़ी दौड़ व गेड़ी बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके विजेताओं को सीएम ने सम्मानित भी किया। इस मौके पर गेड़ी रेस, भौंरा, पिट्ठूल, कंचा, गोली चम्मच, खोखो, रस्सा खींच, तिग्गा गोटी और गिल्ली डंडा जैसे खेलों का आयोजन भी हुआ।












Click it and Unblock the Notifications