Chhattisgarh News: रुदा हत्याकांड मामला, पुलिस प्रशासन को गृहमंत्री की फटकार, 5 दिनों बाद भी नहीं मिला सुराग

प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रुदा पहुंचे। गृहमंत्री अब स्वयं ग्राम रुदा के हत्याकांड मामले पर नजर बनाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री साहू ने 11 साल के बच्चे के किडनैप और हत्या के मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के निर्देश दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव को दिये। इस मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस को भी कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से कहा कि उन्होंने पुलिस को इस मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों ने की शिकायत

5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों ने की शिकायत

दरअसल दुर्ग जिले के रुदा गांव में 11 वर्षीय बच्चे की किडनैप के बाद हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।परिजनों ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से शिकायत की थी। परिजनों का कहना है कि घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द मामला सुलझाने के निर्देश दिए।

घर से खेलने निकला था समीर, देर शाम नहीं लौटा

घर से खेलने निकला था समीर, देर शाम नहीं लौटा

5 दिनों पहले 11 साल का बच्चा समीर साहू अचानक गायब हो गया था। इसके बाद उसकी लाश बोरे में बंद मिली थी। परिजन ने बताया कि समीर 21 अक्टूबर की शाम घर से खेलने के लिए निकला था। उसके दोस्तों के अनुसार करीब शाम 6 बजे घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक समीर को ढूंढने की कोशिश की। लेकिन जब वह नहीं मिला तो अंडा थाना पहुंचकर समीर के गमुशुदगी दर्ज कराई गई।

बोरे में मिला था शव, गांव में पसरा मातम

बोरे में मिला था शव, गांव में पसरा मातम

परिजनों से सूचना मिलते ही पुलिस समीर की तलाश में जुट गई। लेकिन अचानक 24 अक्टूबर को नदी किनारे, प्लास्टिक बोरी में पुलिस ने एक शव बरामद किया। जिसकी पहचान लापता समीर साहू के रूप में हुई। परिजनों को मौके पर पहुंचकर समीर को पहचाना। इस घटना के बाद से पूरे रुदा गांव में मातम सा पसरा हुआ है। लोगों ने आरोपियों के प्रति आक्रोश है। समीर साहू के शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया। इसके बाद गांव में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

गृह मंत्री ने एसपी व क्राइम ब्रांच की टीम को जांच में लगाया

गृह मंत्री ने एसपी व क्राइम ब्रांच की टीम को जांच में लगाया

परिजनों की शिकायत के बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके लिए गृह मंत्री ने क्राइम ब्रांच की टीम को जांच में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम अंडा थाने पहुँचकर जांच शुरू की है। उन्होंने वहां एक अस्थाई पुलिस के बेस कैंप बना लिया है। पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर जांच की, लेकिन कुछ ठोस पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें.. Durg News: घर में बंकर बनाकर छिपा था, करोड़ों की जमीन फर्जीवाड़े का आरोपी, महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+