अमावस्या की रात कछुए से धन प्राप्ति का प्लान, 12 नाखून वाले कछुए के साथ 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
Deepawali पर अमावस्या की रात्रि पर तांत्रिक अपनी सिद्धि के लिए कई तरह की साधना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या की रात तांत्रिकों के लिए खाश होता है। कुछ इसी तरह की तंत्र विद्या के माध्यम से पैसे कमाने का लालच देकर कछुआ की तस्करी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इन आरोपियों के पास से एक कछुआ जब्त किया गया है।

नागपुर से लाकर दुर्ग में करते थे विशेष कछुआ की तस्करी
पुलिस के अनुसार आरोपी नागपुर महाराष्ट्र से कछुआ लाकर छत्तीसगढ़ में उसकी तस्करी करते थे। दुर्ग के आसपास के क्षेत्र में आरोपी ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इस बार आरोपी कछुआ लेकर दुर्ग होते हुए धमतरी जा रहे थे। आरोपियों का कहना था कि विशेष प्रजाति के कछुए की काफी डिमांड है और इसके उन्हें अच्छे दाम मिलने वाले थे।

कछुए को लेकर अपवाह के शिकार होते हैं ग्रामीण
दरअसल कछुए का उपयोग तांत्रिक क्रिया में करने की अपवाह फैलाकर, ग्रामीणों को गुमराह किया जाता है। 12 नाखून वाले कछुए से तंत्र विद्या का उपयोग कर धन प्राप्ति करने जैसा भ्रम फैलाया जाता है। जिसके शिकार आम नागरिक होते हैं। इसी तरह धन प्राप्ति के नाम पर 12 नाखून वाले कछुआ के साथ छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।

चार महाराष्ट्र और दो भिलाई के आरोपी हैं शामिल
दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किये गए आरोपियों में तीन आरोपी नागपुर महाराष्ट्र के निवासी थे। वहीं दो आरोपी भिलाई के कैम्प क्षेत्र के थे। जिनमें राम आसेकर, देवीदास मिश्रा, ओम प्रकाश वैष्णव, मनीष कौशिक नागपुर और पांच रास्ता सुपेला भिलाई निवासी निखिल टंडन और कांट्रैक्टर कालोनी निवासी सुपेला भिलाई निवासी कमलेश यादव शामिल हैं।

मैत्री गार्डन के पास कर रहे थे ग्राहक की तलाश
पुलिस को सूचना मिली थी की मैत्री गार्डन के पास कुछ लोग कछुआ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. सूचना मिलने पर खुद नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा मैत्री गार्डन के पास कार्रवाई करने पहुंची थी। इस कार्रवाई के बाद नेवई पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने कछुआ को जब्त किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की गई। इसके बाद जप्त कछुए को मैत्री बाग प्रबंधन को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें.. कछुआ क्यों जीता है इतना लंबा, चूहे की क्यों हो जाती है जल्दी मौत? वजह है बेहद खास
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications