छत्तीसगढ़ सरकार की "हमर क्लिनिक योजना" का मिल रहा लाभ, दुर्ग में हो रहा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

दुर्ग, 17 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर "हमर क्लिनिक" योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में लोगों को निशुल्क स्वस्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है। दुर्ग जिले में लगभग ढाई करोड़ की लागत से 10 वार्डों में हमर क्लिनिक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में 25 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

durg hospital

दुर्ग में योजना के तहत अस्पताल हो रहे अपग्रेड
राज्य सरकार के माध्यम से दुर्ग शहर के 10 वार्डों में 2.5 करोड़ की लागत से हमर क्लीनिक के रूप में स्वास्थ्य केंद्रों का अपग्रेडेशन किया जा रहा है। इनमें पोटिया, बोरसी, तितुरडीह, पुलगांव, गुरुघासीदास वार्ड, पोलसाय पारा, मरार पारा, उरला व करहीडीह शामिल हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाने की योजना के तहत यह निर्माण किया जा रहा है।

durg hamar lab

अब तक 50 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग में उनके मंशानुरूप हमर "क्लीनिक योजना" के तहत लोगों को निशुल्क व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए दुर्ग में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। इसके लिए लगभग 50 करोड़ से अधिक राशि अब तक स्वीकृत की जा चुकी है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा हैं। दुर्ग में जहां हमर क्लिनिक के लिए भवन नहीं बने हैं, वहां निर्माण कार्य चल रहा है।

hat bazar

बढ़ती महंगाई के दौर में मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा जरूरी: विधायक
दुर्ग में सरकार की योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं जनता को मिले इसके लिए दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने बोरसी भाठा में हमर क्लीनिक का निरीक्षण किया। विशेष तौर पर जिले के सबसे बड़े चिकित्सालय को अत्याधुनिक बनाने के साथ भूपेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को जनता के दरवाजे तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विफल नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है। महंगाई के इस दौर में सस्ती शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता जरूरी है।

चिकित्सा सुविधाओं में हो रहा विस्तार
दुर्ग में लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। जिला अस्पताल के आधुनिकीकरण से लेकर, खूबचन्द बघेल स्वास्थ सहायता योजना, धन्वंतरी सस्ती दवा योजना, हमर लैब, वायरोलॉजी लैब, ट्रामा सेंटर एवं सर्जिकल वार्ड का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही लगभग 25 करोड़ की लागत से दुर्ग जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही हाट बाजार क्लिनिक, स्लम क्षेत्र में स्वास्थ्य वाहन से चिकित्सा सुविधा शामिल है।

हमर क्लिनिक में MBBS डॉक्टर करेंगे इलाज
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए जा रहे हमर क्लीनिकों में स्वास्थ्य से संबंधित सभी जरूरी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होगी। इन क्लीनिकों में एक MBBS डॉक्टर, नर्स समेत कुल 5 स्टाफ मौजूद रहेंगे। इन क्लीनिकों में पहुंचने वाले सभी लोगों को जांच और दवाइयां की निशुल्क सुविधा दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+