CG: Golden Book of World Records में नाम दर्ज कराने वाले, कलेक्टर को खाद्य मंत्री ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव कलेक्टर ने अपने प्रयास से ऐसा अभियान चलाया की यह प्रयास गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया, कलेक्टर के सराहनीय प्रयास के लिए जिले के प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर का सम्मान किया।
राजनांदगांव, 17 अगस्त। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव कलेक्टर ने अपने प्रयास से ऐसा अभियान चलाया की यह प्रयास गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया। कलेक्टर के सराहनीय प्रयास और उपलब्धि के लिए जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने कलेक्टर डोमन सिंह को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया। उन्होंने कलेक्टर को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।

कैसे बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल बलौदाबाजार जिले में पदस्थापना के दौरान कलेक्टर डोमन सिंह ने जनसामान्य के जीवन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिले में अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने यातायात विभाग की मदद से सड़क दुर्घटना से जीवन की सुरक्षा के लिए लोगों को सजग एवं सतर्क करने के लिए हेलमेट पहनने के फायदे बताकर स्वयं इस महती कार्य में जागरूकता लाने का बीड़ा उठाया। जिसके परिणाम सुखद रहे और नागरिकों में हेलमेट पहनने को लेकर एक उत्साह एवं जिम्मेदारी का भाव रहा। व्यापक पैमाने पर जब इस अभियान ने गति पकड़ी तब इस अभियान ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा लिया।

खाद्य मंत्री ने किया सम्मानित
मानव समाज के लिए किए गए इस सराहनीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति विभाग व प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने 15 अगस्त को सर्किट हाऊस में कलेक्टर डोमन सिंह को बलौदाबाजार में कलेक्टर रहने के दौरान हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने पर सम्मानित किया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाना आवश्यक है। इसके लिए जनसामान्य में जागरूकता लाने के लिए व्यापक पैमाने पर किया गया यह कार्य सराहनीय है।
राजनांदगांव: बारिश में जिला अस्पताल बना तालाब, मरीज परेशान ,जलाशयों से छोड़ा गया 65 हजार क्यूसेक पानी
कलेक्टर ने 5204 लोगों का किया था सम्मान
कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर इस अभियान के अंतर्गत ऐसे सभी शासकीय कर्मचारी जो हेलमेट पहनते हैं। उन्हें सम्मानित किया गया। हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट का नियमित उपयोग करने वाले 5 हजार 204 नागरिकों का एक ही दिन एक समय में शॉल एवं श्रीफल देकर बड़े स्तर पर सम्मान किया गया।
हेलमेट जागरूकता के लिए बाइक रैली का आयोजन
कलेक्टर ने इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए हेलमेट जागरूकता के लिए एक दिन एक समय पर 7 हजार 263 लोगों की बाईक रैली का आयोजन किया गया था। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए गोल्डन ग्रुप ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। इस बाइक रैली में सभी ने हेलमेट पहनकर बलौदाबाजार शहर का भ्रमण किया और लोगों को हेलमेट लगाने जागरूक किया।
मेरा घर मेरा दफ्तर अभियान
बलौदाबाजार जिले में कलेक्टर डोमन सिंह ने शासकीय कार्यालयों से गन्दगी दूर करने "मेरा घर-मेरा दफ्तर अभियान" चलाया इसके अंतर्गत जिले के विभिन्न विभागों के 52 हजार 693 अधिकारी-कर्मचारी द्वारा एक ही दिन, एक ही समय अपने कार्यालय परिसर की सफाई की गई। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्था जिनमें कलेक्टोरेट कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, एसडीएम कार्यालय सहित तहसील, सीएमओ, आंगनबाड़ी, जनपद, पंचायत भवन में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications