Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hindustan Copper Ltd के 5 अधिकारियों पर CBI ने कसा शिकंजा, भ्रष्टाचार के मामले पर हुई FIR

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में भ्रष्टाचार के मामले में अब सीबीआई ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सीबीआई को भिलाई में रेड के दौरान कई महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं।

दुर्ग, 04 सितम्बर। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में भ्रष्टाचार के मामले में अब सीबीआई ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सीबीआई को भिलाई में रेड के दौरान कई महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। छत्तीसगढ़ में सीबीआई की टीम ने भिलाई में HCL के पूर्व सीएमडी संतोष शर्मा के निवास में शुक्रवार को रेड की कार्रवाई की थी, इस दौरान हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में हुए धोखाधड़ी एवं भ्रष्टाचार के मामले में कई अहम दस्तावेज मिले हैं। जिसके आधार पर सीबीआई ने HCL के पूर्व सीएमडी समेत 5 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

cbi hcl

दो सितम्बर को भिलाई पहुंची थी CBI टीम
आपको बता दें कि दो सितंबर को सीएबीआई के दिल्ली और रायपुर ब्रांच के संयुक्त टीम ने भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व उप महाप्रबंधक प्रोजेक्ट और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के पूर्व सीएमडी संतोष शर्मा के भिलाई स्थित तालपुरी, सेक्टर-2, मैत्रीकुंज निवास पर रेड की कार्रवाई की थी। जिससे जांच के दौरान सीबीआई की टीम को को कई अहम दस्तावेज मिले हैं, जिससे यह पता चलता है कि HCL में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।जिसमें HCL के तत्कालीन सीएमडी कैलाश धर दीवान ने तत्कालीन निदेशक (ऑपरेशन) संतोष शर्मा, तत्कालीन एजीएम विवेक गुप्ता के साथ मिलकर साजिश को अंजाम दिया।

santosh sharma HCL

इस मामले में फंसे HCL के अधिकारी
सीबीआई को HCL में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद प्राथमिक जांच में जानकारी मिली कि तत्कालीन सीएमडी केडी दीवान ने तत्कालीन निदेशक (ऑपरेशन) संतोष शर्मा सहित अन्य तीन अधिकारियों के साथ मिलकर अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग किया। उन्होंने एसटीपीएल चेन्नई को राजस्थान के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स के पायलट प्लांट में टेलिंग से धातु निकालने के लिए दिए गए टेंडर में गड़बड़ी की है। जांच में यह भी पता चला कि सोने, चांदी और सिलिका जैसी धातुओं की वांछित मात्रा नहीं मिलने से पायलट प्लांट बंद करना पड़ा।

hcl cbi bhilai
इन बड़े अधिकारियों पर दर्ज हुआ अपराध
जानकारी के मुताबिक CBI ने HCL के तत्कालीन सीएमडी कैलाश धर दीवान और पूर्व कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार महाजन, महाप्रबंधक(प्रोजेक्ट) विनय कुमार सिंह, तत्कालीन निदेशक और पूर्व सीएमडी संतोष शर्मा और तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक( इंड्रस्ट्रीयल इंजीनियर) विवेक गुप्ता सहित इसमें संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक कृत्य से जुड़े भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
khetadi

HCL के पूर्व CMD के भिलाई निवास में CBI की रेड, करोड़ो रुपये के घोटाले का है आरोप, जानिए क्या है मामला
कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
CBI सूत्रों के अनुसार भिलाई में BSP के पूर्व उप महाप्रबंधक प्रोजेक्ट और HCL के पूर्व सीएमडी संतोष कुमार शर्मा के निवास पर सीबीआई के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई कर कई अहम दस्तावेजों बरामद किए हैं इन दस्तावेजो के आधार पर ही पांच अधिकारियों पर भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। इस सभी अधिकारियों की गिरफ्तारी कभी भी की जा सकती है।

सोनाली फोगाट मौत केस: गोवा पुलिस की जांच से नाखुश है परिवार, CBI जांच की मांग को लेकर पहुंचेगा हाई कोर्ट
संतोष शर्मा के 75 लाख अब भी बाकी
इस छानबीन में यह भी पता चला है कि राजस्थान के खेतड़ी प्लांट प्रोजेक्ट से पहले मध्यप्रदेश के मलाजखंड में कमर्शियल प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए एक कंपनी को 200 करोड़ रुपए का टेंडर दिया गया था। संतोष शर्मा ने सीएमडी रहते हुए उस कंपनी को 100 करोड़ का भुगतान कर दिया था। इस पूरे मामले पर जांच सीबीआई कर रही है। यही कारण है कि रिटायर होने के दो साल बाद भी एचसीएल ने संतोष शर्मा की 75 लाख रुपए की राशि रोके हुए है। अभी सन्तोष शर्मा कर्नाटक के एक कम्पनी में कंसलटेंट हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+