बेमेतरा: सरकार की धन्वंतरी योजना से मिल रहा आम नागरिकों को लाभ, कम हुआ दवाओं का खर्च

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत मेडिकल स्टोर्स से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर दवाईयां उपलब्ध कराया जा रहा है।

बेमेतरा, 02 अगस्त। छत्तीसगढ़ सरकार की धन्वंतरी योजना लोगों को अब लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत मेडिकल स्टोर्स से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध कराया जा रहा है। इन दुकानों में उपभोक्ताओं को दवाइयों की एमआरपी पर न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जाना है। जिससे लोगों के घरों में दवाइयों का खर्चा भी कम हो गया है। लोग अब जेनेरिक मेडिसिन की दुकानों से ही दवाइयां खरीदना पसंद कर रहे हैं।

cm bhupesh baghel

सस्ते दरों पर मिल रही दवाएं, बढ़ रही दुकानों की मांग
धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में विक्रय के लिए उपलब्ध दवाइयों के होम कीट की कीमत 691 रुपये है, जो इन मेडिकल स्टोर में 290 रुपये के मूल्य पर तथा ट्रेवल कीट जिसकी कीमत 311 रुपये है वह 130 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। जिले के नगरीय निकायों में धंवन्तरी मेडिकल स्टोर खुल जाने से लोगों को सही गुणवत्ता वाली दवाइयां कम दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है। अब उपभोक्ताओं की ओर से जिले के अन्य क्षेत्रों में और भी दुकानों की मांग की जा रही है।

dhanvantri yojana

251 प्रकार के दवाओं की उपलब्धता
धन्वंतरी योजना से आमजनों का दवाई में होने वाले खर्च में कमी आ रही है। जेनेरिक दवा दुकान खुलने से लोगों को सस्ते दाम पर दवाइयां उपलब्ध हो रही है। इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनेरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य तौर पर किया जा रहा है। इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि का भी विक्रय हो रहा है। इन मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली जेनेरिक दवाइयां 20 ब्रांडेड कंपनी भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिले में संचालित हो रही है 7 दुकानें
जिले में बीते वर्ष 20 अक्टूबर को प्रदेश स्तर से प्रारंभ किये गये धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान योजना के तहत स्थानीय वाचनालय के पास मेडिकल स्टोर प्रारंभ किया गया था। हालांकि जिले में योजना के तहत 8 दुकान खोले जाने थे जिसमें से अब तक 7 दुकान प्रारंभ किया जा चुका है। संचालित किये जा रहे जेनेरिक दवा दुकानें बेेमेतरा, मारो, नवागढ़, थानखम्हरिया, साजा, बेरला व देवकर में है। वहीं थानखम्हरिया में दुकान बीते 19 जुलाई को ही प्रांरभ हुआ है।

21 लाख की दवा 8 लाख में बिकी
सरकार द्वारा शुरू किए गए जनऔषधि केंद्र में मिलने वाली दवाओं के दाम पर उपभोक्ताओं को 70 फीसदी तक का छुट दिया जाना है जिसके कारण जिले में अब तक बेची गई दवाइयों के एमआरपी दाम करीब 21 लाख 82 हजार था, जिसे योजना के तहत उपभोक्ताओं को छूट देते हुए 8 लाख 88 हजार में बेचा गया है जिससे खरीदी करने वाले 12156 उपभाेंक्ताओं को 13 लाख 16 लाख की बचत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+