Balod में PhD Scholar के इस कदम से ग्रामीण हैरान, पुलिस जवानों पर लगे गम्भीर आरोप, SP ने दिए जांच के निर्देश

Balod जिले में PhD Scholar युवराज सोनकर का शव पेड़ में लटका देख गांव वालों के होश उड़ गए। पढ़ाई लिखाई में होनहार छात्र के इस कदम से पूरा गांव हैरान है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अछोली गांव की इस घटना में संजारी पुलिस चौकी के पुलिस जवानों पर गम्भीर आरोप लगे हैं। वहीं इस मामले में मृतक की इंजीनियर बहन ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की हैं। वहीं अब एसपी जितेंद्र यादव ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Balod Phd scholer
दुर्ग के निजी कॉलेज से पीएचडी कर रहा था छात्र
बालोद जिले के ग्राम अछोली में रहने वाले 24 वर्षीय युवराज दुर्ग के निजी कॉलेज का शोधार्थी था, और त्योहार मनाने घर आया था। लेकिन पढ़ाई लिखाई में होनहार छात्र ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र का शव मंगलवार को गांव से 500 दूरी पर खेत में पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की मौत का जिम्मेदार बालोद पुलिस को बताया।
balod police

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप, पुलिस ने बनाया था आरोपी
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है, कि सोमवार को ग्राम आसरा और संजारी के कुछ युवक का आपास में विवाद कर रहे थे। विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद युवराज बीच बचाव करने पहुंच गया। थोड़ी देर बहस के बाद विवाद शांत हो गया। लेकिन आसरा गांव के कुछ युवकों ने युवराज और अन्य लोगों के खिलाफ संजारी चौकी में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के बाद पुलिस ने युवराज सोनकर सहित अन्य को हिरासत में लेकर चौकी पहुंचा दिया।

गांव में पुलिस कर्मियों के प्रति आक्रोश, किया निष्पक्ष जांच की मांग
चौकी लाने के बाद चौके के पुलिसकर्मियों के द्वारा उन्हें छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की गई। इस बात का युवराज ने जब विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने युवराज की पिटाई कर दी। इस दुर्व्यवहार से आहत होकर युवराज ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। अब इस पूरे मामले में मृतक के गांव में पुलिसकर्मियों के प्रति तनाव कि स्थिति है। पुलिस ने ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने युवराज को पुलिस की प्रताड़ना का शिकार बताते हुए , निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+