Video: कसम खाकर डिंडौरी कलेक्टर को मारने पहुंच गया पियक्कड़ टीचर, फिर ऐसे उतरा उसका नशा
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में तब हद हो गई जब अपने रुके हुए एरियर्स को बहाल करवाने एक शिक्षक कलेक्टर को मारने पहुंच गया। टीचर शराब के नशे में धुत था, जिसका नशा कलेक्टर साहब ने अनोखे अंदाज में उतारा।

शराब चीज ही ऐसी है कि जब नशा सिर चढ़ता है तो नशेबाज को सब एक जैसे लगते हैं। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा को मारने एक नशेड़ी टीचर पहुंच गया। वो भी यह चिल्लाते हुए कि 'कसम खाकर आया है, DM को मारने की..', यह माजरा जिस किसी ने देखा, वह कहने लगा कि आज इस टीचर ने अपने बारह बजवाने का इंतजाम कर लिया हैं। लेकिन सब कुछ इसके उलट ही हुआ।

शराबी टीचर ने कलेक्टर को मारने की खाई कसम
अपने अलग अंदाज के लिए लगातार फेमस हो रहे रहे एमपी के डिंडौरी जिला कलेक्टर विकास मिश्रा को मारने एक टीचर पहुंच गया। कलेक्टर साहब जिले के एक एक्सीलेंस सरकारी स्कूल शिक्षकों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। जब वह कुछ शिक्षकों की परेशानियों से रु-बरु हो रहे थे, तभी विजय भारवे नाम का आदिवासी शिक्षक भी वहां पहुंच गया। उसने ऐसा बर्ताब किया जैसे राह चलते कोई सनकी किसी आदमी को रोककर करने लगता हैं।

मैं प्रण करके आया हूं DM को मारूंगा...
दूसरे शिक्षकों की समस्याएं सुनने में व्यस्त कलेक्टर तब हैरान रह गए, जब उन्होंने विजय भारवे को यह चिल्लाते सुना कि वह उनको मारने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में विजय बोल रहा है कि ‘वह प्रण करके आया है कि आज डीएम को मारेगा'। सुनने वालों के तो होश उड़ गए और डीएम साहब का सुरक्षा गार्ड भी अलर्ट हो गया।
Recommended Video

एरियर्स न मिलने से था परेशान
विजय भारवे जिले के मिडिल स्कूल खपरी पानी में पदस्थ है। चिल्लाता हुआ देख कलेक्टर विजय की ओर जब मुड़े तो वहां मौजूद लोग घबरा गए कि विजय सही में कलेक्टर साहब की धुनाई न कर दें। वह कहने लगा कि बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा है। आदिवासी वर्ग से आने के बावजूद उसका महीनों से एरियर्स रिलीज नहीं किया जा रहा। यह सुनकर कलेक्टर ने विजय को भरोसा दिया कि उनके रहते हुए हर काम बिना पैसों के ही होंगे।

तुम मारने आए थे ‘मारो जितना मारना है’
लोग अभी भी परेशान थे कि कही विजय सही में कलेक्टर साहब के साथ मारपीट न करने लगे। सुरक्षा गार्ड विजय को दूर करने लगा तो कलेक्टर ने रोक दिया। वो फिर बोले कि मारने आए हो तो मारो। तभी बार-बार यही बात सुनकर विजय को चढ़ा शराब का नशा उतर गया। सॉरी बोलते हुए उसने कहा कि वह परेशान था इसलिए दो पैग लगाकर आ गया था। कलेक्टर ने उसे समझाइश दी न कि सजा।
बिहार होता तो अब तक हो जाती जेल
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे नशे में धुत इस टीचर के वीडियो को देखने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि यदि यह टीचर अभी बिहार में होता तो, अभी तक जेल या अस्पताल पहुंच चुका होता। कलेक्टर विकास मिश्रा का यह अंदाज देख भी लोग हटप्रभ रह गए। इससे पहले वह एक आदिवासी महिला के हाथ में अपना मोबाइल लिखते दिखे थे। फिर ग्रामीणों की समस्या सुनने जमीन पर बैठ गए। लोग अब कह रहे है कि लोगों को सुधारने के लिए उनको समझने की भी जरुरत रहती है। यह धैर्य हर किसी में नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications