Dhanbad: माथे पर 'बिंदी' लगाकर स्कूल पहुंची थीं 10वीं की छात्रा, टीचर ने मारा थप्पड़ तो उठाया ये खौफनाक कदम
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में 10वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा द्वारा सुसाइड करने के पीछे जो वजह सामने आई है वो काफी चौंकाने वाली है। दरअसल, 10वीं की छात्रा माथे पर 'बिंदी' लगाकर स्कूल चली गई थी। बिंदी लगाकर स्कूल आने पर टीचर ने स्कूल परिसर में ही सबके सामने छात्रा को फटकार लगाई।
इतना ही नहीं, टीचर ने उसे सबके सामने थप्पड़ भी मार दिया। टीचर द्वारा सबके सामने थप्पड़ मारे जाने से छात्रा काफी आहत हो गई और उसने घर पहुंचते ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 10वीं की छात्रा द्वारा सुसाइड किए जाने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तो वहीं, छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके स्कूल में एक शिक्षक ने उसे प्रताड़ित किया था। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर FIR दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। छात्रा द्वारा सुसाइड किए जाने के बाद परिजन और ग्रामीण सड़क जाम कर स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए है। बता दें कि 17 वर्षीय उषा कुमारी संत जेवरिया स्कूल में 10 क्लास में पढ़ती थी और तेतुलमारी थाना क्षेत्र के जीरोसीम हनुमानगढ़ी कॉलोनी की रहने वाली थी।
उषा कुमारी के पिता विजय बाउरी का काफी समय पहले निधन हो गया था। छात्रा के पास से पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है उसमें लिखा है कि, 'मैं धनबाद सेंट जेवियर्स स्कूल तेतुलमारी की छात्रा हूं। आज स्कूल में एक शिक्षिक ने मुझे सबके सामने थप्पड़ मारा, पूरे स्कूल के बच्चों के सामने मुझे बेइज्जत करके स्कूल से बाहर करवा दिया।'
मैं इस बेइज्जती को सह नहीं पा रही हूं, जिसके लिए मैं खुदकुशी कर रही हूं। शिक्षिका का नाम सिंधू मैडम है, प्रिसिंपल का नाम आरके सिंह है। मेरी खुदकुशी करने की वजह सिर्फ औऱ सिर्फ सिंधु मैडम है। मेरे मरने के बाद सिंधु मैडम पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें।
छात्रा उषा के पास से बरामद हुए सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्ट में छात्रा की मौत का कारण हैंगिग बताया जा रहा है। मेडिकल बोर्ड ने छात्रा के शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, इस घटना के बाद छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुला हाल है।
तो वहीं, इस मामला में बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक छात्रा ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके स्कूल में एक शिक्षक ने उसे प्रताड़ित किया था। FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications