देवरिया: पटरी पर बिखरी थी मां और 3 बच्चों की लाशें, दिल दहलाने वाली घटना

Deoria News, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद के बाद महिला अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई। महिला तीन बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे महिला और तीनों बच्चों की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक बच्चा चार माह का है। घटना गोरखपुर-सिवान रेलखंड पर भाटपाररानी स्टेशन के सोहनपार रेलवे क्रॉसिंग की है। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Women with their three children extreme step in Deoria

जानकारी के अनुसार, मामला देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र का है। टीकमपार निवासी सुग्रीम यादव पुत्र दूधनाथ यादव विदेश से वापस लौटा है। घर पर पत्नी मालती देवी 37, बेटा रितेश 12, बेटी रितू 6 व एक वर्षीय बेटे नितेश के साथ रहती थी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर मालती का पति सुग्रीव से कई बार विवाद हो चुका था। मंगलवार शाम बच्चे पढ़कर वापस आए तो दंपती झगड़ बैठे। विवाद से मालती नाराज हो गई और शाम होते तीनों बच्चों को लेकर मायके खामपार के बहोरवा जाने के लिए निकल पड़ी।

ससुरालियों ने किसी तरह महिला को रोक लिया, लेकिन देर शाम चकमा देकर मालती दोनों बेटों व पुत्री को लेकर घर से निकल गई। सोहनपार ढाला के पास मालती तीनों बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। मालती व दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीसरे नितेश की मौत जिला अस्पताल में हुई। इधर ससुराल वाले रात भर मालती और बच्चों को खोजते रहे। सुबह अखबार में खबर पढ़कर ससुर दूधनाथ यादव अपने भांजे जीतेंद्र यादव के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने शवों की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद घर पर कोहराम मच गया। एसओ भाटपाररानी सुरेश शर्मा ने कहा कि महिला और तीनों बच्चों के शव की शिनाख्त हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+