Deoria: ऐसा क्या हुआ जो चाचा-भतीजे ने ले ली एक-दूसरे की जान,जानिए पूरा मामला
देवरिया के रामपुर कारखाना के सिधुआ में बारिश का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में चाचा और भतीजे ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।जिसमें दोनों की मौत हो गयी।मामूली विवाद में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में म
देवरिया,28अगस्त: देवरिया के रामपुर कारखाना के सिधुआ में बारिश का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में चाचा और भतीजे ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।जिसमें दोनों की मौत हो गयी।मामूली विवाद में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में मातम परसा है।पुलिस बल भी तैनात कर दिए गए हैं।एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक,शनिवार की रात सिधुआ के रहने वाले सलमान बारिश का पानी बहाने का प्रयास कर रहे थे। जिसका विरोध उनके चाचा रोज मोहम्मद ने किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान चाकूबाजी में रोज मोहम्मद व सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में एसपी संकल्प शर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सोनकर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिया गया है। जिला अस्पताल पुलिस अधीक्षक पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के साथ ही स्वजन से भी मुलाकात की।
समाज में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बदलती जीवनशैली में इसका समाज के साथ हमारे रिश्तों के साथ-साथ निजी रिश्तों पर पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार आजकल लोगों की लाइफ में इतना स्ट्रेस है कि उन्हें छोटी-छोटी बातों पर तेज गुस्सा आ जाता है, जो बहुत बार गलत जगह फूट पड़ता है। कुल मिलाकर बिना सोचे-समझे किया जाने वाला गुस्सा आपके समाज के साथ रिश्तों पर तो असर डालता ही है, जानलेवा भी साबित हो रहा है।
{document1}
-
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड












Click it and Unblock the Notifications