Deoria News: चाचा- भतीजे की एक साथ हुई दर्दनाक मौत, रूला देगी ग्रामीणों की यह बात
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले में खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास शुक्रवार देर-रात तिलक समारोह में गांव निवासी गोविंद राजभर (25) पल्सर बाइक से अपने साथ भतीजे आदित्य राजभर (11) और किशन चौहान (24) को लेकर निकले थे। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रनिहावा उर्फ चिरईगोड़ा गांव निवासी अनसुईया देवी के घर से भाटपार रानी थाना क्षेत्र के महिपार गांव शुक्रवार रात को तिलक गया था। बाइक डिवाइडर में टकरा गयी। मौके पर ही गोविंद और आदित्य की मौत हो गई। जबकि किशन का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है।

गांव में दोनों के मौत की खबर मिलते ही मातम पसर गया। गोविंद माता-पिता का इकलौता संतान था। घटना के बाद मां बिंदु देवी और पिता गुड्डू राजभर बदहवास है। जबकि आदित्य दो भाईयों में बड़ा था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दोनों की मौत पर ग्रामीणों ने दु:ख व्यक्त करते हुए इनके कुशल व्यवहार की सराहना की। उन्होनें बताया कि दोनों बहुत सामाजिक व अच्छे थे। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देर-रात में घटना होने से मृतकों की पहचान शनिवार सुबह में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications