यूपी में मास्क ना लगाने पर युवक का कटा 10 हजार रुपये का चालान

देवरिया। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ती गंभीरता को देखते हुए राज्य की योगी सरकार ने मास्क पहनने को लेकर सख्त निर्देश दिये हैं। इसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं और उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला देवरिया के लार थाना क्षेत्र का है, जहां मास्क ना लगाने पर एक युवक का पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान काटा है। यूपी में मास्क नहीं लगाने पर पहली बार इतनी बड़ी राशि का जुर्माना लगाया गया है।

police chopped ten thousand challan for not wearing mask

बता दें कि सीएम योगी ने पिछले दिनों निर्देश दिया था कि पहली बार मास्क नहीं लगाने पर एक हजार रुपये का जुर्मान वसूला जाएगा। अगर कोई दूसरी बार बिना मास्क के पकड़ा जाता है तो उस पर दस हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।

सोमवार को भी लार थाने की पुलिस लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बरियारपुर का अमरजीत यादव बिना मास्क लगाए ही अपने चार पहिया वाहन से आता दिखाई दिया। इस पर उसे रोककर चालान की कार्रवाई पुलिस ने शुरू की। उसने बताया कि एक दिन पहले रविवार को ही उसका मास्क नहीं लगाने पर एक हजार रुपये का चालान हुआ था।

यह सुनकर पुलिस चौंक गई। एक दिन पहले ही चालान के बाद भी मास्क नहीं लगाने पर उसका दस हजार रुपये का चालान काटा गया। एसपी ने बताया कि मास्क के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 10 हजार रूपये का जुर्माना किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के 30000 से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में एक दिन में कोरोना वायरस के नए संक्रमण मिलने की ये सबसे ज्यादा संख्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+