Deoria News: जनसेवा केंद्र संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Deoria News: देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र के कटाई चौक के पास सोमवार को जनसेवा केंद्र संचालक को बदमाशों ने गोली मार दी। लूट में असफल होने पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। संचालक की हालत गंभीर है। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले का छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के अवधपुर गांव निवासी कमलेश निषाद (18) पुत्र रूदल कटाई चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र व इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। दोपहर में बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। इसमें एक बदमाश काउंटर से रुपये निकालने लगा और दूसरे ने पिस्टल तान दी। यह देख कमलेश निषाद ने विरोध किया। विरोध करने पर बदमाश नाराज हो गए। उन्होंने कमलेश को गोली मार दी। गोली कमलेश की पीठ पर लगी। गोली की आवाज सुन आस- पास के लोग आ गए। लोगों को आता देख बदमाश असलहा लहराते वहां से भाग निकले।

स्थानीय लोग कमलेश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलजे गोरखपुर रेफर कर दिया। कमलेश की हालत गंभीर हैं।
सीओ जिलाजीत ने बताया है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी पहचान के लिए टीमें लगा दी गयी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications