देवरिया: प्रेमिका की शादी के 15 दिन बाद उसके ससुराल पहुंच गया प्रेमी, पीट-पीटकर हत्‍या

Man Beaten To Death In Deoria: देवरिया। उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के देवरिया (Deoria) जिले में प्रेम प्रसंग (Love Affair) को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या (Murder) करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका के बुलाने पर उसके ससुराल पहुंच गया था। इसी दौरान प्रेमिका के ससुरालवालों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई। घटना बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार पांडेय गांव की बुधवार रात की है। एसपी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बलवा और आपराधिक साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

man allegedly beaten to death by girlfriend in laws in deoria

8 दिसंबर को हो गई थी प्रेमिका की शादी

बिहार के सिवान जिले की युवती की शादी 8 दिसंबर को देवरिया के बनकटा थाना में एक युवक से हुई थी। दो दिन पहले बुधवार को युवती का प्रेमी पंकज मिश्रा अपने साथियों के साथ प्रेमिका के बुलाने पर उसके ससुराल पहुंच गया। युवक और युवती में पिछले करीब आठ साल से प्रेम संबंध थे, दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिवारवालों ने उसकी शादी दूसरे लड़के से कर दी थी। बताया जा रहा है कि वह लड़की की रजामंदी से उसको अपने साथ ले जा रहा था, तभी युवती के पति और ससुर ने उसे पकड़ लिया।

प्रेमी की पीट-पीटकर हत्‍या

पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया कि बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में पंकज नाम का युवक बुधवार को अपने 2-3 साथियों के साथ आया था। वह अपने दोस्तों के साथ किसी तरह अपनी प्रेमिका के ससुराल पहुंचा और प्रेमिका को साथ ले जाना चाहता था। युवती के पति और उसके परिवार के लोगों ने पंकज को देख लिया और उसका विरोध किया। इस दौरान पंकज और उसकी प्रेमिका के ससुराल वालों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें युवती के पति और ससुर घायल हो गए। हंगामा होते देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने पंकज को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंकज को ग्रामीणों से छुड़ाकर स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिश्र ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बलवा और आपराधिक साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+