Helicopter Crash: हादसे में घायल कैप्टन वरुण सिंह के निधन से देवरिया में शोक की लहर, घर में पसरा मातम

देवरिया, 15 दिसंबर: तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में एकमात्र जीवित बचे यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज निधन हो गया। उनका बेंगलुरु के कमांड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शौर्य चक्र विजेता वरुण सिंह पिछले एक सप्ताह से जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। वरुण के निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के कन्हौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Recommended Video

      Helicopter Crash: जिंदगी से जंग हारे Group Captain Varun Singh, 7 दिन बाद तोड़ा दम | वनइंडिया हिंदी
      Helicopter Crash group captain Varun Singh passed away mourning in deoria

      हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस समेत 14 का निधन

      इस हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों का निधन हो गया था। देवरिया के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इस हादसे में जिंदा बच गए थे, उन्हें बेंगलुरु के कमांड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। यहीं उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वह बच नहीं सके। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। वरुण के परिवार के सभी लोग बेंगलुरु में ही हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव कन्हौली में शोक छा गया है। वरुण के निधन के बाद कन्हौली गांव में स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिया गया।उनके घर पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है।

      सेना में कर्नल थे पिता, नौसेना में तैनात है छोटा भाई

      बता दें, विंग कमांडर वरुण प्रताप सिंह का पूरा परिवार फौज से ताल्लुक रखता है। पिता केपी सिंह सेना में कर्नल थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के भोपाल में घर बनवाया और यहीं सपरिवार रहते हैं। वरुण सिंह का छोटा भाई तरुण प्रताप सिंह नौसेना में तैनात है। वरुण प्रताप सिंह की तैनाती तमिलनाडु के वेलिंग्टन में थी। उनकी पत्नी वंदना सिंह, बेटा रिधिमान सिंह और बेटी आराध्या भी उनके साथ ही रहते थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+