लाइन में लगकर टिकट लेने के लिए कहा तो युवकों ने जीआरपी कॉन्स्टेबल को पीटा, Video वायरल

देवरिया। देवरिया के सदर रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए खड़े युवकों से लाइन में खड़े होने की बात जीआरपी के सिपाही ने कही तो इससे नाराज होकर मनबढ़ों ने पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

GRP constable thrashed by two men in Deoria

लाइन में खड़े होकर टिकट लेने के लिए कहा

दरअसल, देवरिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के पुलिस कर्मी अमरनाथ यादव ने दो युवकों से लाइन में खड़े होने की बात कही। दोनों मनबढ़ युवकों को यह बात नागवार लगी और पुलिस कर्मी पर टूट पड़े और उसकी पिटाई शुरू कर दी। तब तक किसी ने इसकी सूचना जीआरपी को दे दी, वहां मौजूद एक दरोगा ने मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मी को बचाया और दोनों मनबढ़ युवकों को पकड़ कर जीआपी थाने लाए और उनके खिलाफ संबं​धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

GRP constable thrashed by two men in Deoria

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस दौरान किसी ने इस घटना का पूरा वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस मामले में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि रोज की तरह हेड कांस्टेबल टिकट काउंटर के पास खड़े होकर अपना काम कर रहे थे, जिसमे दो युवकों ने उनसे उलझ कर मारपीट शुरू कर दी। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+