Deoria News: मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
देवरिया के खुखुंदू में शनिवार सुबह मिठाई की दुकान में आग लग गयी, जिससे लाखों का सामान जल गया।

Deoria News: देवरिया जिले के स्थानीय चौराहे पर शनिवार सुबह गैस सिलेंडर की पाइप फटने से मिठाई की दुकानों में आग लग गयी। जिससे दुकानें जलकर राख हो गयी। अचानक लगी आग से आस-पास अफरा तफरी मच गयी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गयी।
जानकारी के मुताबिक, खुखुंदू चौराहे पर पिपरपाती निवासी ओमप्रकाश मद्धेशिया की मिठाई की दुकान है। इनकी दुकान दो गुमटियों में है। शनिवार सुबह व मिठाई बना रहे थे, इसी बीच गैस पाइप में आग लग गयी। इसके फटने से दुकान में आग लग गयी। धीरे-धीरे दुकान दूसरी गुमटी में भी फैल गयी। दुर्गा मध्देशिया की गुमटी में भी आग पकड़ ली। कुछ ही देर में तीनों गुमटियां जलकर राख हो गई। देखते ही देखते वहां भारी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गये।
इस घटनाों में फ्रीज, आलमारी, काउंटर, मिठाईयां सहित लाखों के सामान जलकर राख हो गये। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। आग पर कुछ देर बाद काबू पा लिया गया।
Recommended Video

सरिया घूसने से मौत देवरिया के कोतवाली क्षेत्र स्थित गोबराई खास गांव के बालेन्द्र यादव के गले में सरिया घूसने से उनकी मौत हो गयी। ट्रैक्टर ट्राली पर सरिया लदा हुआ था, जिसे अंधेरा होने की वजह से वह नहीं देख पाए। मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। वह गुरुवार देर शाम शहर से बाजार करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्राली आ गयी जिस पर सरिया लदा हुआ था। वह इसके पीछे चल रहे थे। अंधेरा होने की वजह से सरिया नहीं दिखाई दिया और इनके गले में घुस गया।












Click it and Unblock the Notifications