Deoria : जर्जर मकान के मलबे में दबकर बेटी सहित पति-पत्नी की मौत

देवरिया में एक बड़ा हादसा हुआ है।यहां जर्जर मकान गिरने से पति-पत्नी व बेटी की मौत हो गयी है।शहर के अंसारी रोड पर स्थित एक व्यवसायी का जर्जर मकान सोमवार भोर में गिर गया। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों शवों को मलब

देवरिया,19सितंबर: देवरिया में एक बड़ा हादसा हुआ है।यहां जर्जर मकान गिरने से पति-पत्नी व बेटी की मौत हो गयी है।शहर के अंसारी रोड पर स्थित एक व्यवसायी का जर्जर मकान सोमवार भोर में गिर गया। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर प्रशासन व पुलिस बचाव कार्य में लगे हैं।

deoria

जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी सत्य प्रकाश बरनवाल का काफी पुराना जर्जर दो मंजिला मकान अंसारी रोड पर है। जर्जर मकान में काफी समय से दिलीप (35) पुत्र गोपाल, पत्नी चांदनी (30) रहते हैं। दोनों मजदूरी कर भरण-पोषण करते थे। रविवार की रात पति, पत्नी और चांदनी (2 वर्ष) नीचे के तल पर कमरे में पास सोए थे। इसी दौरान भोर में अचानक मकान भरभरा कर गिर गया जिससे तीनों दब गए।

तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।इसके बाद मौके पर एसपी संकल्प शर्मा, सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित अन्य पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने जेसीबी की सहायता से करीब दो घंटे के प्रयास के बाद तीनों को बाहर निकाला।

Evening Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+