देवरिया: बोलेरो और दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच की मौत, एक घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि यह हादसा लाप-सलेमपुर मार्ग पर हुआ है।

Deoria: Five people died in a road accident

जानकारी के मुताबित, 5 अक्टूबर की देर रात लार की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार बोलेरो, लार- सलेमपुर मार्ग पर सहजोल-मझवलिया के पास सलेमपुर की तरफ से आ रही एक बाइक और स्‍कूटी से टकरा गई। इसके बाद बोलेरो बेकाबू होकर पुल जा टकराई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। चीख पुकार की आवाज सुन राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को गड्ढे से बाहर निकाला। घायल को तत्‍काल लार के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर पहुंचाया गया। मृतकों में दो देवरिया और एक गोरखपुर का था। बाकी दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि सोमवार रात क्षेत्र के सहजोल-मझवलिया के पास स्कूटी, बाइक और बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त मिलीं। मौके पर छह लोग अचेत अवस्था में पड़े थे। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतकों में एक की पहचान लार थाना क्षेत्र के रावत पार अमेठिया निवासी राजन सिंह, कपरौली निवासी प्रमोद यादव और गोरखपुर के सहजनवा निवासी प्रिंस तिवारी के रूप में हुई है। बाकी दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+