Deoria: चार दिन से लापता थी इकलौती बेटी, इस हाल में नदी में मिला शव
देवरिया में सोमवार सुबह गंडक नदी में किशोरी का शव उतराता मिला। यह किशोरी चार दिनों ने घर से लापता थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी।

Deoria News: देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर छोटी गंडक नदी में सोमवार सुबह एक किशोरी का शव मिला। शव देख आस - पास के लोगों के होश उड़ गए। किशोरी के कमर में बालू की बोरी बंधी हुई थी। किशोरी चार दिनों से घर से लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, महुआडीह क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की चार दिनों से लापता थी। इसके परिजनों ने पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी थी। शुक्रवार से गायब इस लड़की का शव सोमवार सुबह छोटी गंडक नदी में उतराता हुआ मिला। आस- पास के लिए लोगों ने शव देखते ही शोर मचाना शुरु कर दिया। जिससे कई लोग इकठ्ठा हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान की । किशोरी के गले पर निशान थे, जीभ बाहर निकली हुई थी।
एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि लड़की चार दिनों से गायब थी लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, किशोरी का गांव के किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों ने उससे मारपीट की थी। पुलिस के संदेह के दायरे में परिजन भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications