Deoria News: पूजा के लिए बिहार जा रहा था परिवार, ट्रक से टकराई कार, पांच की मौत
देवरिया में कार- ट्रक की आमने- सामने की भिडंत में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी है। तीन घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Deoria News: देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र के फुलवरिया के पास सोमवार को कार और ट्रक की भिडंत हो गयी। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है। तीन अन्य की हालत गंभीर है। मरने वालों में चार महिला व एक बच्ची शामिल है। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। मृतक रुद्रपुर के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के भरटोला वार्ड के रहने वाले आनंद प्रकाश मिश्र के परिजन व रिश्तेदार कार से बिहार के मैरवा बच्चे का जनेऊ संस्कार कराने जा रहे थे। मैरवा के हरे राम धाम में जनेऊ होना था। कार सवार 9 लोगों ने यह कल्पना भी नहीं की होगी कि ऐसा कुछ होगा। सुबह कार मझौलीराज- मैरवा मार्ग पर पहुंची थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में एक तीन साल की बच्ची व चार महिलाओं की मौत हो गयी है। जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। आस- पास के लोगों नजदीकी पीएचसी पर सभी को ले गए जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में प्रमिला देवी (50), त्रिशूला (40), गीता (45), सिद्धी (35), रिपुसूदन (3) शामिल हैं। जबकि देवेश (30), अंजना (30), गुड़िया (2 ) घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications