Deoria News : अपहरण कर किशोर की हत्या, जानिए फूफा ने क्यों ले ली जान

देवरिया में शनिवार सुबह किशोर का शव मिला है। जिसकी हत्या उसके फूफा ने की है।

deoria

Deoria News: देवरिया जिले के एक ऐसा मामला सामने आया है,जहां किशोर के फुफा व उसके फुफेरे भाई ने ही उसकी हत्या कर दी। मामला है एकौना थाना क्षेत्र के बकरूआ गांव का। किशोर एक फरवरी से गायब था। परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। शनिवार भोर में किशोर का शव नगवा गांव स्थित झाड़ी में मिला। फूफा ने परिजनों से एक लाख रुपये फिरौती भी मांगे थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बकरुआ गांव के राममूरत यादव राजगीर मिस्त्री हैं।उनका बेटा रोशन (14) एक फरवरी से अपने घर से गायब हो गया था। परिजनों ने बहुत तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने उसके अपहरण की जानकारी पुलिस को दी। पिता ने पुलिस को फिरौती मांगने की जानकारी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु की। कई रिश्तेदारों को हिरासत में भी लिया गया।

छानबीन में पता चला कि गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के सीधेगौर गांव के रहने वाले सौदागर यादव और उनका बेटा धर्मेंद्र यादव ने ही किशोर की हत्या की है। दोनों ने पैसे की मांग की थी। इन्होंने मृतक रोशन को मोबाइल देने के बहाने गांव के बाहर बुलाया था। इसी दौरान उन्होंने इसका अपहरण कर हत्या कर दी।

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि पुलिस की छानबीन में पता चला कि किशोर की हत्या उसके फुफा और फुफेरे भाई ने की है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Recommended Video

      गोरखपुर: 34 करोड़ रूपए की राशि से मॉडल बनेंगे 75 गांव - डीपीआरओ

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+