Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Yamuna River: 'जो वादा किया वो निभाया', यमुना नदी की सफाई का काम तेज, बड़ी-बड़ी मशीनें पहुंची

Yamuna River Cleaning: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी से आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना नदी का मुद्दा उठाते हुए की सफाई वादा किया था। ऐसे में अब दिल्ली में यमुना नदी की सफाई का काम शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने अपने भाषणों में कहा था कि सरकार में आते ही सबसे पहले यमुना नदी की सफाई का इसका काम कराया जाएगा। ऐसे में अब काम शुरू हो गया है।

दिल्ली में यमुना नदी की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू हो चुका है। उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना के निर्देश पर अत्याधुनिक मशीनों, जैसे ट्रैश स्किमर्स, वीड हार्वेस्टर्स और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट, की तैनाती की गई है। जिसका उद्देश्य यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है।

Yamuna River

'जो वादा किया था, उसे निभाया', Yamuna River की सफाई पर एलजी

मालूम हो कि LG सक्सेना ने मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना की सफाई का जो वादा किया था, उसे निभाया जा रहा है।" इस अभियान के तहत नजफगढ़ नाला, सप्लीमेंट्री नाला और अन्य प्रमुख नालों की सफाई भी शामिल है।

Yamuna River की सफाई के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें पहुंची

सफाई कार्य की वीडियो पोस्ट करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा, "यमुना नदी की सफाई का काम पहले ही शुरू हो चुका है। कचरा उठाने वाले स्किमर, खरपतवार निकालने वाले यंत्र और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट ने नदी में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव और एसीएस (आई एंड एफसी) से मुलाकात की और उन्हें तुरंत काम शुरू करने को कहा था।"

ये भी पढ़ें: जो था दिल्ली में चुनाव का मुद्दा, उस यमुना की कैसे हो सफाई? Paytm CEO ने PM मोदी को दिए कौन से 4 सुझाव, जानें

Yamuna River सफाई के लिए चार प्रमुख रणनीतियां तैयार

दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय ने बताया कि, "इस समस्या से व्यापक रूप से निपटने के लिए चार-आयामी रणनीति बनाई गई है -

1) सबसे पहले, यमुना नदी की धारा में मौजूद कचरा, कूड़ा और गाद को हटाया जाएगा।

2) साथ ही नजफगढ़ नाले, पूरक नाले और अन्य सभी प्रमुख नालों में सफाई अभियान शुरू किया जाएगा।

3) साथ ही, मौजूदा एसटीपी की क्षमता और आउटपुट के संदर्भ में दैनिक निगरानी रखी जाएगी।

4) लगभग 400 एमजीडी सीवर के उपचार की वास्तविक कमी को पूरा करने के लिए नए एसटीपी/डीएसटीपी आदि के निर्माण के संदर्भ में एक समयबद्ध योजना बनाई जाएगी और उसे चालू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+