'दिल्ली की बिजली कंपनियों को Adani को सौंप देंगे', केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप

Arvind Kejriwal Speech: दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने आज शानदार भाषण दिया। उनके भाषण की सियासी गलियारे में खूब चर्चा हो रही है। केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "BJP वाले ईमानदारी से चुनाव नहीं जीतते। बीजेपी वालों, दो दिन रुक जाओ। मैं तुम्हारी पोल ख़ोलूंगा।"

"पंजाब पुलिस के जवान के जज़्बे को प्रणाम"

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर पंजाब पुलिस की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा, पंजाब पुलिस ने अपनी बहादुरी से एक बड़ा हादसा होने से रोक लिया। सुखबीर सिंह बादल जी पर हुए हमले की मैं निंदा करता हूं। उन्होंने कहा, पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने के लिए बहुत बड़ी साज़िश रची जा रही है और इसके पीछे बड़ी-बड़ी ताकतें हैं।

Arvind Kejriwal

कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया

केजरीवाल में दिल्ली की लचर कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि BJP वालों तुम चाहे मेरे कितने भी MLA गिरफ़्तार करवा लो, मुझपर Liquid फिंकवा लो लेकिन मैं बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज़ उठाता रहूंगा। दिल्ली में सरेआम लोगों के Murder और महिलाओं के Rape हो रहे हैं। पूरी दिल्ली में नशा बेचा जा रहा है, सैकड़ों बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं । व्यापारियों को धमकी भरी कॉल आ रही हैं, दुकानों के आगे गोलियां चलाई जा रही हैं।

'अडानी को दिल्ली की बिजली नहीं दी इसलिए'

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझपर दिल्ली की बिजली Adani को देने के लिए दबाव डाला गया लेकिन मैंने Adani को बिजली नहीं दी। यही कारण तो नहीं था कि ये नाराज़ हो गए और मुझे Jail में डाल दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि अगर गलती से भी दिल्ली में BJP जीत गई तो ये कैबिनेट की पहली बैठक में ही दिल्ली की बिजली कंपनियों को Adani को सौंप देंगे और दिल्लीवालों का बिजली इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+