दिल्ली का दिलवाला कैब ड्राइवर: यात्रियों के लिए रखता है जूस, बिस्किट, दवाइयां -Wifi की सुविधा, वह भी मुफ्त में
हाल में कैब ड्राइवर्स को लेकर कई शिकायतें सामने आ रही थीं। इनमें अधिकतर छेड़खानी का मामला नहीं तो राइड कैंसिल से लेकर रैश ड्राइविंग तक के मामले थे। लेकिन आज हम दिल्ली के दिलवाला कैब ड्राइवर की कहानी बताने जा रहे हैं। यह कैब ड्राइवर कैब के अंदर लोगों को बिस्किट, दवाइयां -Wifi की फ्री सुविधा उपलब्ध करवाता है।
ट्विटर पर श्यामलाल यादव नामक एक यूजर ने एक अनखे कैब ड्राइवर की कहानी साझा की है। इस ट्वीट के मुताबिक ये कैब ड्राइवर उबर का ड्राइवर है। श्यामलाल ने लिखा कि आज उबर का इस्तेमाल किया और इसके दिलचस्प ड्राइवर अब्दुल कादिर से मिला। अब्दुल की उम्र 48 साल है उसके कैब में फर्स्ट एड किट, राइडर्स के लिए कई तरह की चीजें गरीब बच्चों के लिए डोनेशन बॉक्स हैं।

ट्विटर यूजर श्यामलाल के मुताबिक अब्दुल कादिर ने पिछले 7 सालों में मुश्किल से कोई राइड कैंसिल की होगी। यूजर ने एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में फ्रूटी, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल, दवाइयां, खाने-पीने की चीजें नजर आ रही हैं। इसके साथ ही फीडबैक डायरी भी दिख रही है। यात्री की सुविधा के लिए अब्दुल कादिर ने परफ्यूम, लाइटर, ईयर बड्स, टूथपिक आदि भी रखा था।
कैब में यात्रियों के लिए दो निर्देश भी जारी किए गए
कैब में यात्रियों के लिए दो निर्देश भी हैं। एक में लिखा है हम हर धर्म के लोगों का सम्मान करते हैं। हम कपड़ों के आधार पर किसी भी धर्म की पहचान कर सकते हैं। विनम्र अपील हमें एक-दूसरे के प्रति विनम्र रहना चाहिए। हमें उससे प्रेरित होने की जरूरत है जो समाज के लिए अच्छा काम करता है। दूसरा हस्तलिखित बोर्ड वाईफाई पासवर्ड साझा करता है और उल्लेख करता है कि कैब में सभी वस्तुओं का मुफ्त में उपयोग किया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
सौभाग्य से मुझे भी दिल्ली में कैब में बैठने का मौका मिला था। यह एक बहुत ही मार्मिक अनुभव था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह इस बात का सबूत है कि व्यक्ति को अपनी नौकरी से प्यार है। एक तीसरे यूजर ने कादिर की सराहना की और कहा कि वह निश्चित रूप से अपने पेशे की परवाह करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications